फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: रोहड़ू और कुल्लू में बादल फटे; दादा-दादी की गई जान, पोता लापता, कोटखाई में दंपती की मौत

Sun, 23 Jul 2023 11:21 AM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, रोहड़ू/कोटखाई/कुल्लू

सार

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने आगामी तीन दिन तक प्रदेश में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। 
विज्ञापन
रोहड़ू की कलोटी खड्ड में बादल फटने से मलबे में दबीं गाड़ियां। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट के बीच शुक्रवार रात से जारी भारी बारिश का दौर शनिवार दोपहर बाद तक जारी रहा। शिमला के रोहड़ू और कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। रोहड़ू में कलोटी खड्ड में बादल फटने से चिड़गांव तहसील के लैला में दादा-दादी और पोता ढाबे समेत बह गए।

विज्ञापन


जगोटी गांव के रोशन लाल पत्नी भागा देवी के साथ ढाबा चलाते थे। शुक्रवार रात पोता कार्तिक उनके साथ था। रोशन आैर उनकी पत्नी भागा देवी का शव बरामद कर लिया गया है। पोता अभी लापता है।

विज्ञापन


 

भलाण-1 पंचायत में बादल फटने से नाले में आई बाढ़। - फोटो : संवाद
वहीं, शिमला के कोटखाई उपमंडल की बागडुमैहर पंचायत के पुजाली गांव में शुक्रवार देर रात भूस्खलन के बाद मलबा दीवार को तोड़कर शेड में घुसने से नेपाली दंपती की मौत हो गई। सुबह ग्रामीणों ने मलबे में दबे भीम बहादुर (55) और उनकी पत्नी शीला देवी (60) के शव निकाले।

कुल्लू जिले की गड़सा घाटी में भलाण-1 पंचायत में बादल फटने से नाले में आई बाढ़ से प्रशासन ने 30 घर खाली करवाए। प्रदेश में शनिवार को 696 सड़कें, 1,450 बिजली के ट्रांसफार्मर, 393 पानी की स्कीमें अभी भी ठप हैं। बारिश के चलते गगल व कुल्लू हवाईअड्डे से उड़ानें नहीं हो सकीं। 

सिरमौर के नाहन में सीजेएम आवास के पास सड़क किनारे भूस्खलन से यहां पार्क दो गाड़ियां डंगे से नीचे गिरने से क्षतिग्रस्त हो गईं। चंबा जिले के डलहौजी, भरमौर व भटियात उपमंडल और सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के स्कूल व आंगनबाड़ी केंद्र शनिवार को बंद रहे।

रोहड़ू, जुब्बल कोटखाई, डोडरा क्वार और रामपुर में 25 जुलाई तक स्कूल बंद रहेंगे। शनिवार को सिरमौर में जटौन बांध और कांगड़ा जिले में पौंग बांध से पानी छोड़ा गया। ऊना-तलवाड़ा मार्ग पर मारवाड़ी में काजवे बाढ़ में बह गया है।

कालका-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के चलते यातायात वनवे किया  है। शिमला-किन्नौर और नाहन-शिमला एनएच भी बंद है। झाकड़ी में एनएच-पांच ब्रौनी खड्ड में यातायात  अवरुद्ध हो गया है। भरमौर-पठानकोट हाईवे केरू पहाड़, पंचपूला, नैनीखड्ड, बग्गा और लोथल के पास बाधित रहा।

मंडी, सरकाघाट, धर्मपुर,  सुंदरनगर, सराज और नाचन में बारिश के चलते कुछ स्थानों पर भूस्खलन से कई सड़कें बाधित रहीं। छह मील के पास चंडीगढ़-मनाली एनएच पहाड़ी से मलबा आने के चलते कुछ देर तक बंद रहा। एक गाड़ी मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बची। 
विज्ञापन

उधर, कोटरोपी के पास ट्रक सड़क में धंसने से मंडी-पठानकोट एनएच पौना घंटा बंद रहा। चंबा में रावी के एक किनारे जीप के साथ और दूसरे किनारे पेड़ के साथ रस्सियां बांधकर नेपाली मूल के दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया।

खड्ड का जलस्तर बढ़ने से जिला किन्नौर, 15/20 और सराहन का संपर्क कट गया है।  प्रदेश में अब तक 5077 करोड़ के नुकसान की रिपोर्ट आ चुकी है। कुछ जिलों से पूरी रिपोर्ट आनी बाकी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें