फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 6 दिन मौसम खराब: शिमला समेत 7 जिलों में बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट, 30 जून से तेज बारिश के आसार

Fri, 26 Jun 2026 09:39 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

Himachal Weather Update : हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट ले ली है। शिमला समेत सात जिलों में बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले छह दिन मौसम खराब रहेगा तथा 30 जून और 1 जुलाई को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौसम अपडेट (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदले मौसम के बीच शिमला में वीरवार को भी बारिश हुई। ऊना जिले में सुबह हल्के बादल छाए रहे। इस दौरान लोगों में बारिश होने की उम्मीद जगी। दोपहर होते मौसम साफ हो गया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा अधिकांश जिलों में मौसम साफ रहा। शुक्रवार को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। 30 जून और एक जुलाई को राज्य के अधिकांश स्थानों पर बारिश की संभावना है।
विज्ञापन


उधर, मौसम विभाग ने 25 जून से एक जुलाई तक प्रदेश के कई जिलों के लिए अंधड़ व तेज हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। 25 जून को कुल्लू, मंडी और शिमला जैसे जिलों में हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है। 26 और 27 जून को हवा की गति थोड़ी कम होकर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। दक्षिण-पश्चिम मानसून के अगले तीन से चार दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं।
विज्ञापन

कहां कितना अधिकतम पारा
 
स्थान अधिकतम तापमान (°C)
ऊना 37.2°C
बिलासपुर 37.0°C
मंडी 34.2°C
भुंतर 33.8°C
सुंदरनगर 33.7°C
नाहन 33.3°C
कांगड़ा 32.9°C
सोलन 29.0°C
मनाली 25.2°C
शिमला 25.0°C
कल्पा 24.3°C
केलांग 23.3°C
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें