हिमाचल प्रदेश विधान सभा अध्यक्ष बृज बिहारी लाल बुटेल 7 से 15 फरवरी तक अपने निर्वाचन क्षेत्र पालमपुर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष 8 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जिया तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डाढ के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की बतौर मुख्य अतिथि अध्यक्षता करेंगे।
9 फरवरी को वह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंडबाड़ी तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनूरी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इसी तरह 10 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाहला तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बिंद्रावन, 11 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चचियां तथा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चांदपुर, 12 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला राजपुर तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पालमपुर, 13 फरवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कण्डी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।
वहीं, 14 फरवरी को नागरिक अस्पताल पालमपुर के अस्पताल दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। वहीं, 15 फरवरी को कॉमरेड परस राम के 100वें जन्मोत्सव पर आयोजित कॉमरेड परस राम राजकीय उच्च पाठशाला जन्दौर तहसील जसवां जिला कांगड़ा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की अध्यक्षता करेंगे।