फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: छात्रों से वसूली अतिरिक्त फीस लौटाएगा हिमाचल प्रदेश विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों को पैसे वापस लेने या अगले सेमेस्टर की फीस में समायोजित करवाने का भी मिलेगा विकल्प
विज्ञापन

फॉर्म में जानकारी देने के बाद विवि करेगा भुगतान
असर
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में फीस वृद्धि के बाद निर्धारित दरों से अधिक शुल्क जमा करवाने वाले विद्यार्थियों को अब अतिरिक्त राशि वापस मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इस बारे कुलपति प्रो. महावीर सिंह ने अधिसूचना जारी कर निर्देश जारी किए हैं।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने वसूली गई अतिरिक्त फीस वापस करने के लिए विद्यार्थियों से फॉर्म भरकर अपना विकल्प देने को कहा है। विद्यार्थियों को बताना होगा कि वह अतिरिक्त जमा फीस अपने बैंक खाते में वापस लेना चाहते हैं या इसे अगले सेमेस्टर की फीस में समायोजित करवाना चाहते हैं। विद्यार्थियों से प्राप्त जानकारी के आधार पर विश्वविद्यालय अतिरिक्त राशि लौटाने की प्रक्रिया पूरी करेगा। विवि ने इस वर्ष विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में बढ़ोतरी की थी। इसके विरोध में एसएफआई, एबीवीपी और एनएसयूआई सहित विभिन्न छात्र संगठनों ने परिसर में प्रदर्शन किए थे। एबीवीपी ने फीस वृद्धि के विरोध में क्रमिक भूख हड़ताल भी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों के विरोध और आंदोलन के बाद 21 अगस्त को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने फीस संरचना में संशोधन किया था। इसके तहत प्रवेश और परीक्षा शुल्क में पहले प्रस्तावित बढ़ोतरी को कम किया था जबकि छात्रावास शुल्क में की गई बढ़ोतरी वापस ले ली गई थी। फीस संरचना में संशोधन से पहले कई विद्यार्थी पुरानी बढ़ी हुई दरों के अनुसार फीस जमा करवा चुके थे। ऐसे में संशोधित फीस लागू होने के बाद वे अतिरिक्त जमा राशि वापस मिलने का इंतजार कर रहे थे। अमर उजाला ने भी इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। विश्वविद्यालय ने तीन सितंबर को संशोधित फीस संरचना जारी करते हुए विद्यार्थियों को अतिरिक्त राशि के संबंध में वित्त अधिकारी के पास दावा प्रस्तुत करने का विकल्प दिया था। लंबे समय से अतिरिक्त राशि लौटाए जाने का इंतजार कर रहे विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की इस पहल से राहत मिलने की उम्मीद है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें