फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: यूजी सेमेस्टर सिस्टम की फाइनल डेटशीट तय, इस दिन से होंगी परीक्षाएं

Tue, 16 Feb 2021 06:47 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने  ने यूजी के पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाओं की फाइनल डेटशीट जारी कर दी है। ये परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू होंगी। डेटशीट पर आपत्तियां दर्ज करने के बाद इसे आवश्यक बदलाव के बाद जारी किया है।

विज्ञापन


शेड्यूल के अनुसार बीए, बीएससी, बीकॉम, ऑनर्स, शास्त्री, बीसीए, बीबीए कोर्स की पुराने सेमेस्टर सिस्टम की परीक्षाएं होंगी। इसके अलावा एमबीबीएस प्रोफेशनल प्रथम की अनुपूरक, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पहले, दूसरे और तीसरे वर्ष की परीक्षा सहित एमडी, एमएस एलौपेथी की अनुपूरक परीक्षाओं की डेटशीट भी जारी कर वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दी गई है। 

पीजी परीक्षा के 26 फरवरी तक भरे जाएंगे फार्म
शिमला। विवि ने पीजी की मार्च में होने वाली सेमेस्टर परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि 26 फरवरी तक बढ़ा दी है। पोर्टल और वेबसाइट में पेश आई दिक्कतों औक बर्फबारी के कारण परीक्षा फार्म न भर पाने वाले छात्र अब 26 फरवरी तक बिना लेट फीस के आवेदन कर सकेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन


बीबीए, बीसीए के लिए 20 फरवरी तक भरे जाएंगे फार्म
बीबीए, बीसीए प्रथम, तृतीय और पांचवें सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन फार्म 20 फरवरी तक भरे जाएंगे। वहीं एमडी, एमएस एलोपैथी अनुपूरक परीक्षा के लिए 18 फरवरी तक परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें