हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने 17 मई को अलग-अलग विषयों की हुई प्रवेश परीक्षाओं का परिणाम घोषित कर दिया है। विवि की वेबसाइट पर परिणाम अपलोड कर दिया है। छात्र अपने रोलनंबर और प्राप्तांक की जानकारी वेबसाइट से ले सकते है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय ने परिणाम को घोषित करने के लिए 31 मई संभावित तिथि तय की थी। विवि ने तय समय से पहले ही परिणाम को घोषित कर दिया है। यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज एवालॉज में इन नतीजों के आधार पर तीन से चार दिनों में मेरिट और काउंसलिंग का शेड़्यूल जारी किया जाएगा। संस्थान में चल रहे बीबीए और बीसीए कोर्स में इसी आधार पर छात्रों को प्रवेश मिलेगा।
संस्थान के निदेशक प्रो. दिनेश शर्मा ने कहा कि जून के दूसरे सप्ताह में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की जानी है। विश्वविद्यालय ने 17 मई को इन दोनों कोर्स के लिए प्रवेश परीक्षा आयोजित की थी। इनमें बीबीए में 416 में से 316 और बीसीए के 576 में से 390 विद्यार्थी अपीयर हुए। इनके नतीजे घोषित किए हैं।