फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेते पार्वती में गिरीं दो पर्यटक युवतियां, एक लापता

Wed, 16 Oct 2019 06:06 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुल्लू
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धार्मिक नगरी मणिकर्ण में पार्वती नदी के किनारे सेल्फी ले रहीं दो पर्यटक युवतियां अचानक नदी में जा गिरीं। इनमें से एक युवती पानी के तेज बहाव के कारण बाहर निकल गई, लेकिन दूसरी अभी लापता है। दोनों युवतियां नदी के किनारे एक पत्थर पर फोटो खींच रही थीं कि अचानक पांव फिसलने से हादसा हो गया। पुलिस ने मामला दर्जकर युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार दोनों युवतियां बुधवार सुबह ही दिल्ली से मणिकर्ण पहुंची थीं। दोपहर करीब डेढ़ बजे पार्वती नदी के पास पत्थर के ऊपर सेल्फी लेते समय पांव फिसलने से नदी में जा गिरीं। हादसे में कोमल (24) पुत्री विमल राय निवासी सूबेदार बस्ती करसांग, जिला दार्जिलिंग बाहर निकल गई, जबकि प्रियंका जैन (26) पुत्री मुकेश जैन, निवासी गोवाहाटी, असम नदी में बह गई।

दोनों युवतियों की दोस्ती बंगलूरू में माउंट गर्ल्स कॉलेज में हुई थी। दोनों मणिकर्ण घूमने आई थीं। पुलिस और स्थानीय लोग उसकी तलाश में जुट गए। करीब 100 मीटर तक उसे पानी में बहते देखा, लेकिन इसके बाद वह नजर नहीं आई। मणिकर्ण के साथ जरी पुलिस चौकी भी युवती की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें