फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश: पर्यटक बस खाई में गिरी, कंपनी के 19 कर्मचारियों समेत 21 घायल

Mon, 26 Nov 2018 11:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चायल (सोलन)
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में टूर पर आए पर्यटकों की एक बस 40 फीट खाई में गिर गई। इसमें नोएडा के सेक्टर 63 की क्लेविस कंपनी के 19 कर्मचारियों समेत बस के चालक और परिचालक घायल हो गए हैं। हादसा रविवार दोपहर 12 बजे कंडाघाट-चायल मार्ग पर क्यारी गांव के समीप हुआ। 10 गंभीर घायलों को आईजीएमसी शिमला में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


सभी घायल ओखला और नोएडा निवासी हैं जो निजी बस से दिल्ली लौट रहे थे। हादसे में चालक की लापरवाही सामने आई है। शिमला में उपचाराधीन घायल सॉफ्टवेयर इंजीनियर रंजीत शुक्ला ने बताया कि मोड़ पर बस को गड्ढे से बचाते चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस खाई में जा गिरी। 

पुलिस के अनुसार जुन्गा से कंडाघाट की ओर जा रही पर्यटक बस (डीएलपी-सी 4148) बांजनी पंचायत के क्यारी के समीप अनियंत्रित होकर गिर गई। स्थानीय लोगों ने बस के गिरने की आवाज सुनी तो मदद को मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस में जुन्गा नागरिक अस्पताल पहुंचाया। बस में चालक सहित 20 लोग सवार थे। डीएसपी अमित ठाकुर ने बताया कि मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।  
विज्ञापन


हादसे में ये लोग हुए घायल  
क्यारी हादसे में मुबारिक सैंकी (36), पंकज (28), अब्दुल्ला (45), सीजू जैकब (32), दिनेश वशिष्ठ (28), अंकित (27), पूनम वर्मा (38), यूसुफ (29), दिपांशु (28), अमरीश कुमार (27), अजमल खान (34) 29 शुभम कांप्लेक्स, नई दिल्ली, कन्हैया (29) मथुरा (यूपी), सुधीर गुप्ता, नोएडा, रंजीत शुक्ला (28) 6-7 ई अपार्टमेंट गदईपुर, दिल्ली, मोहम्मद हिलाल (33) डी-53, सेक्टर 20, नोएडा,  हीरा बसी (34), दीपक झा (26) सेक्टर 75, अनंतम फ्लैट, नई दिल्ली, चालक सलीम निवासी गाजियाबाद और परिचालक गुफरान निवासी कलरोल, गौतम बुधनगर, सेक्टर 49, नोएडा घायल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें