हिमाचल प्रदेश में आज मौसम ने कहर बरपा दिया है। शिमला के चिड़गांव में बादल फट गया। इसके साथ ही वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए हैं। सिरमौर में सेप्टिक टैंक की सफाई करने उतरे एक मजदूर की मौत हो गई। कुल्लू में बच्चा चोर समझ गांव के लोगों ने ट्रक क्लीनर पीट दिया। जानिए कैसा रहा हिमाचल में खबरों के लिहाज से आज का दिन-
बादल फटने से तबाही, सड़कें बहीं, सेब के बगीचों में भी भारी नुकसान
जिला शिमला के चिड़गांव की खरशाली पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही हुई। भारी बारिश से गड़सारी नाले में बाढ़ आने से तीन छोटे-बड़े पुल और सड़क बह गई है। महिला मंडल भवन में अस्थायी रूप से चल रहे प्राइमरी स्कूल में मलबा घुस गया है। भवन का पिलर क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल नियुक्त, कलराज मिश्र राजस्थान स्थानांतरित
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के 29वें राज्यपाल होंगे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को उनकी नियुक्ति के आदेश जारी कर दिए। इसके साथ ही राष्ट्रपति भवन ने वर्तमान राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त कर दिया है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे एक मजदूर की मौत, दूसरे की हालत गंभीर
हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के पांवटा के गोंदपुर में सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे एक मजदूर की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है। सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस होने पर दोनों को बाहर निकालने के लिए अग्निशमन विभाग की टीम बुलाई गईं। यहां पढ़ें पूरी खबर...
कुल्लू में बच्चा चोर समझ ट्रक क्लीनर पीटा, ग्रामीणों पर केस
प्रदेश में बच्चा चोर गिरोह सक्रिय होने की अफवाहों के बीच एक ट्रक क्लीनर को लोगों ने बच्चा चोर समझ कर बुरी तरह से पीट दिया। जिला मुख्यालय से तीन किलोमीटर दूर रामशिला में रविवार सुबह करीब ग्यारह बजे की घटना में लोगों ने ट्रक क्लीनर के कपड़े तक फाड़ डाले। प्यास लगने पर ट्रक क्लीनर ने बच्चे को नमस्ते कहकर पानी की टंकी के बारे में पूछा था। यहां पढ़ें पूरी खबर...