फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीट-पैट: मई में प्रवेश परीक्षा करवाएगा तकनीकी शिक्षा बोर्ड

Wed, 12 Apr 2023 05:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला

सार

पैट के लिए अभ्यर्थी दो मई तक ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं। लीट के अभ्यर्थी छह मई तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश तकनीकी शिक्षा बोर्ड की ओर से 21 मई को बहुतकनीकी प्रवेश परीक्षा (पैट) और 28 मई को लीट प्रवेश परीक्षा करवाई जाएगी। बोर्ड के सचिव आरके शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश परीक्षा में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं और 12वीं और आईटीआई पास होनी चाहिए। इसके अलावा जिन विद्यार्थियों ने 10वीं और जमा दो की परीक्षाएं दी हैं। वह भी इस प्रवेश परीक्षा में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पैट के लिए अभ्यर्थी दो मई तक ऑनलाइन माध्यम से फार्म भर सकते हैं। लीट के अभ्यर्थी छह मई तक अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए बोर्ड की ओर से विभिन्न बहुतकनीकी संस्थानों तथा आईटीआई संस्थानों में सुविधा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन सुविधा केंद्रों की जानकारी बोर्ड की अधिकारिक बेवसाइट पर उपलब्ध है। पैट कुल 600 अंकों का होगा। इसमें कुल 150 प्रश्न होंगे।

इनमें 50 प्रश्न भौतिक विज्ञान, 30 प्रश्न रसायन विज्ञान, 50 प्रश्न गणित और अंग्रेजी के कुल 20 प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार अंक होंगे और प्रत्येक गलत उत्तर का एक अंक काटा जाएगा। लीट कुल 400 अंकों का होगा। इसमें 100 प्रश्न होंगे। इनमें गणित, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और सामान्य विज्ञान के 25-25 प्रश्न होंगे। प्रत्येक सही उत्तर के चार अंक मिलेंगे और प्रत्येक गलत उतर का एक अंक काटा जाएगा। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी बोर्ड के हेल्पलाइन नंबर पर भी परीक्षाओं से संबंधित जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें