प्रदेश सरकार ने राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कारों की सूची जारी कर दी है। विभिन्न श्रेणियों के 16 शिक्षकों को इसके लिए चुना है। इनमें दो प्रिंसिपल, एक हेडमास्टर, तीन प्रवक्ता, दो डीपीई, एक टीजीटी, दो सीएंडवी, एक पीईटी, चार जेबीटी शामिल हैं। 13 शिक्षकों का चयन 44 आवेदनों में से किया है। इसके लिए चयन कमेटी का गठन किया था। तीन शिक्षकों का चयन सरकार ने किया है।
शिक्षा सचिव की ओर से जारी सूची में बताया गया है कि पुरस्कार के लिए पोर्टमोर स्कूल के प्रिंसिपल नरेंद्र कुमार सूद, गडा कुफर स्कूल जिला शिमला के प्रवक्ता हिंदी दयानंद शर्मा, कांगड़ा के बगली स्कूल के प्रवक्ता फिजिक्स राकेश कुमार वालिया, सोलन के जौणाजी स्कूल के डीपीई हेमप्रकाश शर्मा, कुल्लू के खारगा स्कूल के डीपीई दयानंद ठाकुर, सोलन के मिडल स्कूल कथेड़ की टीजीटी आर्ट्स सुनीता कुमारी, सोलन के सुल्तानपुर स्कूल के सीएंडवी देव दत्त शर्मा, हमीरपुर के लंबलू स्कूल के सीएंडवी तिलकराज शर्मा, सोलन के ओच्छघाट स्कूल की पीईटी नर्वदा सूद, सिरमौर के हरीपुरधार स्कूल के जेबीटी नरेश ठाकुर, बिलासपुर के बरोना स्कूल के जेबीटी विनोद कुमार, हमीरपुर के झगरियाणी स्कूल की जेबीटी प्रोमिला देवी, बिलासपुर के गेहड़वीं स्कूल की जेबीटी अंजना शर्मा को चुना है।