हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जल्द ही चार नई शाखाएं और नौ विस्तार पटल खोलेगा। बैंक के अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कहा है कि 31 मार्च 2015 से पहले विभिन्न जिलों में 50 एटीएम खोले जाएंगे। ग्राहकों को मोबाइल और इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा दी जाएगी।
20 नई शाखाएं और 8 विस्तार पटल खोलने के लिए रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और नाबार्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। बैंक चार नई शाखाएं गोलथाई (बिलासपुर), गताधार (सिरमौर), राजनगर (चंबा) और मांदल जिला शिमला तथा नौ विस्तार पटल, कुड्डू (शिमला), नैनवान (बिलासपुर), कोठीपुरा (बिलासपुर), बीर रोड आजु (मंडी), रोपडी (मंडी), ओबरी (चंबा), सरौल (चंबा), कमलानगर (शिमला) और मत्याणा (शिमला) में खोलने जा रहा है।
इसकी स्वीकृति रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया से बैंक को मिल गई है। नारकंडा और सुंदरनगर में बैंक के दो नए क्षेत्रीय कार्यालय खोले जा रहे हैं। प्रदेश राज्य सहकारी बैंक अपनी 207 से अधिक ऑनलाइन शाखाओं तथा विस्तार पटलों के माध्यम से ग्रामीण तथा दूरदराज क्षेत्रों में बैंकिंग सुविधाएं प्रदान कर रहा है। बैंक का कुल व्यापार आज 9959.57 करोड़ रुपये है।
लोक मित्र केंद्र के माध्यम से सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग के साथ मिलकर जनमानस को उनके बिजली, पानी, भू-राजस्व रिकार्ड तथा एचआरटीसी बसों के ई टिकट को जमा करवाने के लिए प्राधिकृत किया गया है।