फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनावमुक्त होकर ड्यूटी दे सकेंगे सैनिक, घर-परिवार की समस्याएं हल करेगा विभाग

Mon, 19 Aug 2019 01:25 PM IST
अरविन्द ठाकुर उमेश कुमार शर्मा, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
indian army
विज्ञापन

अब सरहदों पर देश की रक्षा कर रहे प्रदेश के सैनिक घरेलू समस्याओं की चिंता किए बिना ड्यूटी दे सकेंगे। प्रशासन के सहयोग से सैनिक कल्याण विभाग सैनिक के परिवार को आने वाली समस्याओं के समाधान की व्यवस्था बनाने में जुट गया है। सैन्य परिवारों की समस्याओं को दर्ज करने और उनके समयबद्ध समाधान के लिए ई-समाधान की तर्ज पर एक सॉफ्टवेयर बनाने जा रहा है।

विज्ञापन


इसके जरिये सैनिक अपनी समस्या बता सकेंगे। विभाग के पास समस्या पहुंचते ही संबंधित उपमंडल या जिला प्रशासन के सहयोग से उस समस्या के समाधान की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। समस्या के समाधान को पूरी गंभीरता से लेने के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वयक कमेटी बनाई जाएगी। जब तक समस्या का समाधान नहीं हो जाता और सैनिक खुद उस समस्या को साफ्टवेयर से नहीं हटाता तब तक समस्या सॉफ्टवेयर में ही दर्ज रहेगी। 

दरअसल, ड्यूटी पर तैनात सैनिक को घर में जमीन विवाद, सड़क, पानी, परिवार सदस्यों को खतरा आदि समस्याएं परेशान करती रहती हैं। इनके समाधान न होने पर कई बार सैनिक तनाव में रहते हैं। ऐसे में वे न तो ड्यूटी ढंग से कर पाते हैं और कई बार छुट्टी न मिलने की वजह से आत्महत्या जैसे कदम उठा लेते हैं। पिछले चार सालों में साढ़े तीन सौ से ज्यादा सैनिक तनाव के चलते ऐसा कदम उठा चुके हैं।
विज्ञापन


इसलिए अब विभाग ने प्रदेश के सैनिकों के लिए यह प्रपोजल तैयार किया है। इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार के पास स्वीकृति को भेजा गया है। इसके तहत कुछ कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी जो सॉफ्टवेयर की समस्याओं का आकलन करेंगे। सॉफ्टवेयर में समस्याएं अपलोड करने के अलावा सैनिक अपने परिवार पर आई मुसीबत को लेकर विभाग के टोल फ्री नंबर पर समस्या साझा कर सकेंगे।

सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर एसके वर्मा ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात सूबे के सैनिकों को घर की समस्या से निश्चिंत रखने के लिए समाधान की व्यवस्था तैयार की जा रही है। विभाग ने सॉफ्टवेयर और प्रशासन के सहयोग से उन समस्याओं को हल करने की योजना बनाई है। प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। प्रपोजल स्वीकृत होते ही इस पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें