वर्ष 2017 में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को पेंशन और ग्रेच्युटी, लीव एनकैशमेंट आदि अन्य लंबित वित्तीय लाभ जारी करने के लिए 13 करोड़ रुपये जारी करने का फैसला लिया गया है।
उन्होंने कहा कि एचआरटीसी में अब टीएमपीए नाम खत्म होगा, यह टीएमपीए कंडक्टर कहलाएंगे। मंत्री ने कहा कि चालक-परिचालकों के अतिरिक्त भत्ते का भुगतान अप्रैल 2019 तक निपटा दिया जाएगा।
बैठक से पहले परिवहन मंत्री ने तीन डिपुओं को पुरस्कार देकर नवाजा। नालागढ़ डिपो को एक लाख रुपये प्रथम पुरस्कार से साथ नवाजा गया, जबकि तारा देवी डिपो को 75 हजार रुपये के साथ दूसरे और धर्मशाला डिपो को 50 हजार रुपये के साथ तृतीय पुरस्कार दिया गया। डिपो को फायदे में ले जाने के लिए यह राशि दी गई।
डिपो को फायदे में ले जाने के लिए यह राशि दी गई। परिवहन मंत्री ने रविवार को एचआरटीसी में बेहतर सेवाएं देने वाले 83 चालकों-परिचालकों और मेकेनिकों को सम्मानित किया। मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि निगम में ऐसे चालक-परिचालक हैं, जिन्हें प्रबंधन की ओर से प्रदेश के किसी भी रूट पर भेजा गया, लेकिन इनके बेहतरीन कार्यों से निगम की आय में इजाफा हुआ है। अब प्रबंधन की ओर से ऐसे चालक-परिचालकों को राशि के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।
सीएम आज इलेक्ट्रिक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी
परिवहन निगम शिमला शहर में इलेक्ट्रिक बसें चलाने जा रहा है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर मंगलवार को विधानसभा परिसर में इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि परिवहन निगम 50 इलेक्ट्रिक बसें खरीदने जा रहा है। इसमें 30 बसें शिमला शहर जबकि 20 बसें धर्मशाला शहर में चलाई जानी हैं। एक महीने के भीतर ये बसें पहुंच जाएंगी। गोविंद ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में हादसे रोकने के लिए रोड सेफ्टी के तहत 40 करोड़ रुपये का टेंडर किया गया है। इसमें गाड़ी की स्पीड को रोकने, क्रैश बैरियर लगाने, ट्रामा सेंटर आदि की व्यवस्था की जानी है।