फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में लगेंगे 16 उद्योग, एक हजार को मिलेगा रोजगार

Mon, 18 Feb 2019 11:29 AM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

हिमाचल में 16 उद्योग लगने जा रहे हैं। इन उद्योगों के धरातल पर उतरने पर करीब एक हजार लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण (सिंगल विंडो) की बैठक में 309  करोड़ निवेश के औद्योगिक प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है। शनिवार देर शाम हुई बैठक में स्वीकृति प्रस्तावों के अनुसार बद्दी के हरिपुर में ग्लोबल कास्टिंगज कंपनी ऑटोमोटिव और मशीन कास्ट आयरन पार्ट्स बनाएगी। बद्दी के कारूवाणा में टेक्नोप्लास्ट कंपनी पीवीसी डबल-सिंगल लूप व वाइप मैटिंगज का उद्योग लगाएगी।

विज्ञापन


डामोवाला में डीएस ड्रिंक्स एंड वैबरेजिज कार्बोनेटिड फ्रूट ड्रिंक्स व सॉफ्ट ड्रिंक्स इकाई स्थापित करेगी। ऊना जिले के टाहलीवाल में जय गुरु जी इंटरप्राइजिज पीओपी फिलामेंट का कारखाना लगेगा। हरोली के सिंघा में क्रिमिका फूड पार्क में एनईसी रोटो फ्लैक्स पैकिंग कॉरपोरेश एप्पल जूस कंसट्रेट तैयार करेगी।
कालाअंब के कुंडला में एलको स्पीरिट्स कंपनी देसी शराब का कारखाना लगाएगी। हरोली के गौंदपुर जयचंद में कॉस्मेटिक्स साबुन, नूडल, हाइड्रोजिनेटिड रिफाइंड पॉम ऑयल बनाएगी। बद्दी के धाकडू, माजना और कत्था में एरोडाइंग वर्धमान ग्रुप डाइड यार्न डाइड फाइवर उद्योग स्थापित करेेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बद्दी के झाड़माजरी में एमफोरस ट्रैक्टर और ऑटोपार्ट्स तैयार करेगी। नालागढ़ के मंझोली में इंडियन कार्ड क्लोथिंग कंपनी मैटलिक कार्ड क्लोथिंग, एकूरा कार्ड क्लोथिंग तैयार करेगी। कालाअंब के झरोन में सर्व बॉयोलैबज कंपनी थियोकोल चिकोसाइड, कोल्चिसिन, पैक्लिटैक्सल, मुबारिकपुर के शिवपुर में एमको इंडस्ट्री कास्टिंग आयरन स्टील और स्टेनलेस स्टील के वाल्वस कॉक्स तैयार करेगी। बद्दी के कुंजल में कमैक्स ऑयल कंपनी ग्लिसरीन डिस्टिल्ड फैटी एसिड, सोप नूडल्ज तैयार करेगी। हरोली के बेलाबाथरी में नायसा मल्टीप्लास्ट कंपनी स्टील व इलेक्ट्रिक टिफिन इंसुलेटेड कैरी हाउसहोल्ड आदि तैयार करेगी। ऊना के शिवपुर महाल में लिवगार्ड बैटरीज उद्योग इलेक्ट्रिक व्हीकल्ज कवरिंग इलेक्ट्रिक बाइक, इलेक्ट्रिक रिक्शा और पिकअप ट्रक, एसिड बैटरी आदि बनाएगा। बद्दी के लेही में लीव गार्ड बैटरीज कंपनी बैटरी प्लेटस और लीड एसीड बैटरी तैयार करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें