राज्य में आबकारी एवं कराधान मामलों के निस्तारण के लिए हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की तर्ज पर हिमाचल प्रदेश राजस्व कर एवं आबकारी सेवा सृजित की गई है। हिमाचल प्रदेश राजस्व राज्य कर एवं आबकारी सेवा की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अतिरिक्त मुख्य सचिव आबकारी एवं कराधान जेसी शर्मा की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार प्रदेश के आबकारी एवं कराधान मामलों के लिए यह अधिकारियों की एक विशेषज्ञ एवं समर्पित सेवा होगी।