फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: राज्य चयन आयोग में प्रतिनियुक्ति पर नौकरी का मौका बढ़ा, अब 16 नवंबर तक कर सकेंगे आवेदन; बढ़ाई समयसीमा

Mon, 09 Nov 2026 11:59 AM IST
Ankesh Dogra अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में प्रतिनियुक्ति पर सेवाएं देने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों को आवेदन के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय मिला है। आयोग ने आवेदन की अंतिम तिथि 7 नवंबर से बढ़ाकर 16 नवंबर 2026 कर दी है। पात्र कर्मचारी शाम पांच बजे तक उचित माध्यम से आवेदन भेज सकेंगे।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग हमीरपुर में प्रतिनियुक्ति के आधार पर विभिन्न रिक्त पदों पर सेवाएं देने के इच्छुक सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। आयोग ने विभिन्न पदों को भरने के लिए आवेदन जमा करवाने की अंतिम तिथि एक सप्ताह और बढ़ा दी है। ऐसे में पात्र कर्मचारियों को आवेदन करने के लिए अब अतिरिक्त समय मिल गया है। इच्छुक कर्मचारी 16 नवंबर 2026 को शाम पांच बजे तक अपने आवेदन भेज सकते हैं। इस संबंध में आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने अधिसूचना जारी की है।

विज्ञापन


इससे पहले आयोग ने एक अक्तूबर और 30 अक्तूबर 2026 को जारी कार्यालय पत्रों के माध्यम से प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त निकायों में कार्यरत कर्मचारियों से प्रतिनियुक्ति के आधार पर सेवाएं देने के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। इसके लिए पहले सात नवंबर तक आवेदन मांगे गए थे, लेकिन अब कर्मचारियों को एक सप्ताह की अतिरिक्त मोहलत देते हुए अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित कर दी गई है।

आयोग की ओर से जारी सूचना के अनुसार प्रदेश सरकार के अधीन विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में कार्यरत पात्र कर्मचारी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने के इच्छुक कर्मचारियों को निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। उन्हें अपने आवेदन संबंधित विभाग के सक्षम प्राधिकारी की अनुशंसा के साथ उचित माध्यम से आयोग के कार्यालय तक पहुंचाने होंगे। आयोग ने सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाए जाने की सूचना अपने अधीनस्थ कार्यालयों और पात्र कर्मचारियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें