राजगढ़ की ग्राम पंचायत दाहन के रूग गांव के श्मशानघाट में एक साथ जली दंपती की चिता।
- फोटो : संवाद
उन्होंने अपनी बेटी रेखा का विवाह भूइरा पंचायत के थनोगा में करवाया था जिसके पति का देहांत पहले हो चुका है। इसके बाद उनकी बेटी मायके में अपनी 8 वर्षीय बेटी अनामिका और पांच साल के ईशांत के साथ रह रही थी, जिनके सिर से पहले पिता का साया उठा तो अब मां भी दुनिया में नहीं रही। अब बच्चों की सारी जिम्मेदारी उनके मामा बलदेव समेत उनके परिवार पर आ गई है। दूसरी तरफ बोहल टालिया पंचायत के फग्गू में भी माहौल गमगीन है।
रिश्ते में जीवन सिंह के सगे साले 40 वर्षीय कमलराज की भी हादसे में मौत हो गई। मंगलवार को दाहन पंचायत के रूग में दंपती की एक साथ चिता जली तो भूइरा पंचायत के थनोगा में उनकी बेटी रेखा और बोहल टालिया पंचायत के फग्गू में उनके रिश्तेदार कमलराज की चिता जली। इस घटना से समूचे क्षेत्र में शोक का माहौल है।