फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal News: प्रदेश पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट संघ तीन जिलों के लिए करेगा शिक्षक भर्ती

Sun, 12 Mar 2023 07:48 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

जिला शिमला के लिए 18 मार्च को सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला में साक्षात्कार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश पब्लिक स्कूल मैनेजमेंट एसोसिएशन प्रदेश के निजी स्कूलों में रिक्त पड़े पदों को भरने के लिए शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए साक्षात्कार आयोजित करेगी। शुरुआती चरण में संघ शिमला, बिलासपुर और जिला मंडी के स्कूलों के लिए साक्षात्कार होंगे। संघ के प्रधान यूएस. चौहान ने कहा कि भर्ती के लिए योग्यता पूर्ण करने वाले युवा इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


योग्यता के अनुरूप निजी स्कूलों में शिक्षक भर्ती किये जाएंगे। शिक्षक भर्ती के पहले चरण में तीन जिलों शिमला, मंडी और बिलासपुर में 18 मार्च से लेकर 20 मार्च तक साक्षात्कार होंगे। इच्छुक उम्मीदवार 17 मार्च 2023 तक अपना प्रोफाइल, संघ की मेल आईडी hppsma77@gmail.com पर भेज सकेंगे। मूल दस्तावेजों के साथ उम्मीदवार को तय शिक्षण संस्थानों में 11:00 बजे से लेकर 4:00 बजे तक अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।

जिला शिमला के लिए 18 मार्च को सिटी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल शिमला में, 19 मार्च को नव ज्योति सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बिलासपुर और 20 मार्च को हिम वैली पब्लिक स्कूल बगला मंडी में निजी स्कूलों के रिक्त पदों के लिए युवाओं के साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें