फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला समेत पूरे प्रदेश में निजी ऑपरेटरों का बसें चलाने से इंकार

Sun, 24 May 2020 07:59 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में निजी बस ऑपरेटर संघ की एक बैठक वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर की अध्यक्षता में हुई। इस बैठक में प्रदेश के सभी जिला की यूनियन ने तय किया कि जब तक सरकार निजी बस ऑपरेटरों से बातचीत नहीं करेगी, तब तक प्रदेश में कोई निजी बस नहीं चलेगी। यूनियन ने किराया बढ़ोतरी की मांग की है।

विज्ञापन


निजी बस ऑपरेटर संघ के प्रदेश महासचिव रमेश कमल ने बताया कि जिला की यूनियन के निवेदन पर यह तय किया है कि प्रदेश में सरकार ने एक जून से सभी बसें चलाने का फरमान जारी किया है। निजी बस ऑपरेटरों उससे  सहमत नहीं हैं। बैठक में ऑपरेटरों ने आरोप लगाया कि सरकार उनसे सौतेला व्यवहार कर रही है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश पराशर ने कहा है कि 60 प्रतिशत क्षमता में बसें चलाना मुमकिन नहीं है। इस योजना से बस ऑपरेटर कंगाल हो जाएंगे।

इसलिए सरकार बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराएं या कोई सरकारी राहत निजी बस ऑपरेटरों को दें। ऑपरेटरों ने एकमत से किराये में बढ़ोतरी की मांग की। निजी बसें प्रवासी मजदूरों को छोड़ने के लिए राज्य से बाहर तक सेवाएं देती रही, लेकिन सरकार ने चालकों-परिचालकों एवं बस ऑपरेटरों को कोई राहत नहीं दी, जबकि एचआरटीसी को 60 करोड़ का अनुदान दिया और उनके चालकों-परिचालकों का 50 लाख का बीमा करवाया, जिससे पता चलता है सरकार उनसे कितना सौतेला व्यवहार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें