फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Transfer: हिमाचल में 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले, 3 मेडिकल कॉलेजों में प्रिंसिपल की तैनाती

Tue, 19 Jul 2022 09:43 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मंडी के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे एचपीपीएस अधिकारी सुशांत शर्मा के तबादला आदेश रद्द कर डीएसपी ट्रैफिक शिमला लगाया है।
विज्ञापन
तबादले- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल सरकार ने मंगलवार को 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। हिमाचल प्रदेश पुलिस सेवा कैडर के डीएसपी सोलन रमेश कुमार को डीएसपी ठियोग लगाया गया है। डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर खजाना राम को डीएसपी बंजार, डीएसपी 6 आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं राम प्रसाद जयसवाल को डीएसपी हमीरपुर, डीएसपी सीआईडी कांगड़ा विकास कुमार धीमान को आईआरबीएन बटालियन बस्सी बिलासपुर, डीएसपी कांगड़ा बलदेव दत्त को डीएसपी सीआईडी कांगड़ा और डीएसपी जुन्गा दुष्यंत सरपाल को डीएसपी बीबीएमबी सुंदरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


बीबीएमबी 4 आईआरबीएन बटालियन वसूधा सूद को डीएसपी अंब, डीएसपी 3 आईआरबीएन बटालियन संदीप कुमार शर्मा को डीएसपी मंडी, अंडर ट्रांसफर चल रहे लखबीर सिंह को डीएसपी 6 आईआरबीएन बटालियन धौलाकुंआ तथा डीएसपी 5 आईआरबीएन  बटालियन बसी विक्रम सिहं को डीएसपी कांगड़ा लगाया है। मंडी के लिए अंडर ट्रांसफर चल रहे एचपीपीएस अधिकारी सुशांत शर्मा के तबादला आदेश रद्द कर डीएसपी ट्रैफिक शिमला लगाया है।

डॉ. सीता ठाकुर होंगी आईजीएमसी की प्रिंसिपल 
प्रदेश सरकार ने तीन वरिष्ठ डॉक्टरों को पदोन्नत कर प्रिंसिपल पद पर तैनाती दी है। डॉ. संदीप को मेडिकल कालेज नाहन, डॉ. सीता ठाकुर को इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) शिमला, डॉ. अजय सूद को मेडिकल कॉलेज चंबा में तैनाती दी है। इसके साथ ही प्रदेश सरकार ने डॉ. रमेश भारती को ओएसडी निदेशालय मेडिकल एजूकेशन (रिसर्च) के पद पर तैनाती दी है। प्रधान सचिव स्वास्थ्य सुभाशीष पांडा की ओर से यह आदेश जारी किए गए हैं। इन्हें 15 दिन के भीतर ड्यूटी ज्वाइन करने को कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें