शिमला में बादल छाए हुए हैं। बीते दिन ऊना में अधिकतम तापमान 30.7, कांगड़ा 28.2, बिलासपुर 27.2, हमीरपुर 26.8, सुंदरनगर 25.5, चंबा-नाहन 24.5, सोलन 23.0, धर्मशाला 21.8, भुंतर 20.2, शिमला 18.3, कल्पा 14.2 और केलांग में 11.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। केलांग में न्यूनतम तापमान 1.0, कल्पा 4.2, मनाली 5.0, मंडी 7.2, कुफरी 8.3, भुंतर 9.5 और शिमला में 10.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ है।