फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan Landslide: यात्रियों को राहत, कालका-शिमला नेशनल हाईवे बसों की आवाजाही के लिए बहाल

Fri, 11 Aug 2023 06:27 PM IST
शाहरुख खान संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

चक्कीमोड़ के समीप भूस्खलन होने से बंद हुए कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच को छोटे वाहनों और बसों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन
कालका-शिमला नेशनल हाईवे से गुजरते छोटे वाहन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच चक्कीमोड़ के समीप फिर भूस्खलन होने से आठ घंटे बंद रहा। वीरवार देररात जिलेभर में हुई तेज बारिश से हाईवे पर चक्कीमोड़ के समीप देररात करीब 3:00 बजे भूस्खलन हो गया। हाईवे बंद होने का वाहन चालकों को पता नहीं चला, जिससे हजारों वाहनों की यहां पर दो से तीन किलोमीटर लंबी कतारें लग गईं।

विज्ञापन


उसके बाद यहां पर कार्य कर रही कंपनी की दो जेसीबी मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 11:40 बजे हाईवे को छोटे वाहनों और बसों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। वहीं दोपहर 3:30 बजे फिर से एनएच को करीब आधे घंटे तक बंद रखा गया। हालांकि जब तक हाईवे नहीं खुला तब तक वैकल्पिक मार्गों पर वाहनों को डायवर्ट कर दिया गया था।
 

गौर रहे कि कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच का इससे पहले 01 अगस्त को सड़क का हिस्सा पूरी तरह से ढह गया था। जिसके बाद एक सप्ताह तक कुमारहट्टी से परवाणू तक हाईवे पूर्ण रूप से बंद रहा था। इस कारण चंडीगढ़ से शिमला और शिमला से चंडीगढ़ आने-जाने वाले वाहनों को वैकल्पिक सड़क मार्गों से भेजा जा रहा था। वहीं फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की टीम लगातार फोरलेन को खोलने का प्रयास कर रही थी।

जैसे ही दोनों छोर मिलाने का प्रयास होता था चक्कीमोड़ में फिर पहाड़ी दरक जाती थी। जिसके बाद सड़क बनाने की योजना में बदलाव किया गया और मंगलवार दोपदर बाद सड़क पर से हल्के वाहनों के लिए खोला गया। तीन दिन तक हाईवे छोटे वाहन, पिकअप, अनलोड केंटर के लिए पूरी तरह सही चला। लेकिन वीरवार रात फिर चक्कीमोड़ पर हाईवे बंद हो गया। जिसके बाद हाईवे आठ घंटे बाद खोला गया है।
विज्ञापन

नहीं चल पाए लोड ट्रक

कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर चक्कीमोड़ से 10 दिनों से बड़े ट्रक नहीं भेजे जा रहे हैं। इन ट्रकों को शुक्रवार को यहां से भेजने का प्लान था लेकिन अब फिर वही हालात हो गए हैं। शुक्रवार को भी कुमारहट्टी-नाहन-चंडीगढ़ सड़क से ही ट्रकों की आवाजाही हो रही है।

वीरवार देररात को बारिश के चलते कालका शिमला नेशनल हाईवे बंद हो गया था। जिसे शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे तक छोटे वाहनों और बसों के लिए खोल दिया गया। बारिश से यहां पर बार-बार मलबा गिरने से दिक्कतें आ रही हैं। - मनमोहन शर्मा, उपायुक्त सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें