मंडी में चट्टानों की चपेट में आया वाहन।
- फोटो : एएनआई
अब तक 412 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जबकि 120 लोग अभी अभी शांशा में फंसे हुए हैं। अटल बिहारी पर्वतारोहण के पांच जवानों के साथ जाहलमा, फूडा, गोहरमा, जसरथ, नालडा, यंगथंग, लिंडूर, हालिंग, कोठी और रपडिंग के ग्रामीण दिनभर रेस्क्यू अभियान में जुटे रहे। रेस्क्यू किए लोगों में हिमाचल प्रदेश के अलावा पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, यूपी और गुजरात के लोग शामिल हैं। शांशा पुल के क्षतिग्रस्त होने से वैकल्पिक व्यवस्था कर रिकॉर्ड समय में लोक निर्माण विभाग के मेकेनिकल विंग ने पर्वतारोहण संस्थान के सहयोग से झूला पुल तैयार कर 49 लोग रेस्क्यू किए।