उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करते मुकेश अग्निहोत्री।
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को शपथ समारोह से पहले मंच पर राहुल और प्रियंका के अलावा पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंच पर पार्टी के सभी नवनिर्वाचित विधायक भी मौजूद रहे, जबकि प्रदेश भर से भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। विधायकों के समर्थक ढोल-नगाड़ों के साथ पहुंचे थे। मंच पर मौजूद अन्य नेताओं में कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, पार्टी नेता मुकुल वासनिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल, आनंद शर्मा, रणदीप सुरजेवाला, तेजेंद्र पाल सिंह बिट्टू, सचिन पायलट आदि शामिल रहे।
मंच पर राहुल ने प्रतिभा को लगाया गले
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को सुक्खू और अग्निहोत्री मंच पर लाए। इसके बाद कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह को देखकर राहुल ने उन्हें मंच पर गले लगाया। शपथ समारोह खत्म होने के बाद राहुल ने विधायक विक्रमादित्य के कान में कुछ कहा। इसके बाद दोनों ने हाथ खड़े कर लोगों का अभिनंदन किया।
हिमाचल के विकास के लिए देंगे पूरा सहयोग : मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को हिमाचल के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा कि मैं हिमाचल प्रदेश के संपूर्ण विकास के लिए पूरा सहयोग दूंगा।