फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के साथ शिमला पहुंचे आडवाणी, रिकॉर्ड जीत पर दी भाजपा नेताओं को शाबाशी

Sat, 22 Jun 2019 10:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
शिमला पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

शिमला प्रवास पर पहुंचते ही पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने लोकसभा चुनाव में रिकॉर्ड जीत पर प्रदेश के पार्टी नेताओं को शाबाशी दी। बेटी प्रतिभा के साथ आडवाणी शनिवार दोपहर बाद शिमला पहुंचे।उन्हें प्रदेश सरकार ने राज्य अतिथि घोषित किया। इसलिए राज्य सरकार के तीन मंत्रियों के अलावा भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती और अन्य भाजपा नेता उन्हें रिसीव करने अनाडेल पहुंचे। आडवाणी शिमला के सात दिवसीय निजी प्रवास पर आए हैं। वह अनाडेल से सड़क मार्ग से मशोबरा गए। मशोबरा में वह एक निजी होटल में ठहरे हैं।

विज्ञापन


अनाडेल हेलीपैड पर पहुंचने पर आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार, परिवहन मंत्री गोविंद ठाकुर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतपाल सत्ती, पूर्व राज्यसभा सांसद बिमला कश्यप, हिमफेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, नगर निगम शिमला की महापौर कुसुम सदरेट आदि ने उनका स्वागत किया। आडवाणी कुफरी, नालदेहरा जैसे पर्यटन स्थलों का भ्रमण कर सकते हैं। पार्टी उपाध्यक्ष गणेश दत्त ने कहा कि आडवाणी ने प्रदेश भाजपा के नेताओं को हिमाचल में लोकसभा चुनाव में जीत पर शाबाशी दी। आडवाणी ने शिमला के मौसम की भी खूब तारीफ की। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें