फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड: अध्यक्ष ने बच्चों को यातना देने वाले अध्यापक को निलंबित करने के दिए आदेश

Tue, 28 Dec 2021 09:42 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास आई रिपोर्ट पर कड़ी कार्रवाही करते हुए शारीरिक यातनाएं देने वाले अध्यापक दूनी सिंह को तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने दिए हैं। इसके अलावा चंबा जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक से भी जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के अध्यक्ष न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने बच्चों को यातना देने वाले अध्यापक को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। इस मामले में ढुलमुल जांच करने वाले उपनिदेशक को भी स्पष्टीकरण देना होगा। चंबा जिले के लग्गा पंचायत में मिडल स्कूल के बच्चों को यातना देने वाला एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस वीडियो पर संज्ञान लेते हुए  प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने फील्ड रिपोर्ट तलब की थी। प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास आई रिपोर्ट पर कड़ी कार्रवाही करते हुए शारीरिक यातनाएं देने वाले अध्यापक दूनी सिंहको तुरंत प्रभाव से निलंबित करने के आदेश न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान ने दिए हैं।

विज्ञापन


इसके अलावा चंबा जिला में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उप निदेशक से भी जवाब तलब किया है, क्योंकि इस अधिकारी ने भी अपनी रिपोर्ट सही तरीके से बोर्ड के समक्ष नहीं रखी। उक्त अधिकारी को अपना पक्ष बोर्ड के समक्ष जल्द से जल्द रखना होगा। प्रदेश जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने स्कूल में अध्यापक के बच्चों से निर्ममता से डंडे से पिटाई करने का यह पहला मामला है। इसमें इतना कड़ा कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें