हिमाचल प्रदेश की जूडो टीम के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है जब टीम ने राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है। वहीं पहली बार प्रदेश के लिए मेडल भी आया।
जूडो संघ के सचिव रमेश चौहान ने बताया कि 10 से 13 मार्च तक जम्मू-कश्मीर में हुई सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश की टीम ने देशभर में पांचवां स्थान हासिल किया।
सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में हमीरपुर के तरूण भारद्वाज ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए 90 किलो भार वर्ग में दूसरा स्थान हासिल किया।
विकास ठाकुर ने 60 किलो वर्ग में, हार्तिक धांटा ने 66, मुनीष कुमार ने 73, पदमा ने 63 और प्रिया ने 52 किलो वर्ग में पांचवां स्थान हासिल किया।
कोच उत्तम डाड और वीरेंद्र धल्य ने खिलाड़ियों को इसके लिए तैयार किया। टीम मैनेजर सुरेंद्र ठाकुर भी प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों के साथ रहे।
रमेश चौहान ने बताया कि जूडो नेशनल से राष्ट्रीय खेलों के लिए क्वालीफाई करना बेहद मुश्किल होता है। इन खेलों में सभी राज्य और अर्धसैनिक बलों के खिलाड़ी भी हिस्सा लेते हैं। इस बार सभी राज्यों और चार अर्धसैनिक बल के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया।