फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamba News: मनु उपाध्याय ने व्यक्ति की जान बचा पेश की मानवता की मिशाल पेश

Fri, 01 Dec 2023 10:49 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
विज्ञापन
मनू उपाध्याय।संवाद
विज्ञापन
चुवाड़ी (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) समोट में आउट सोर्स पर तैनात स्टाफ नर्स ने एक व्यक्ति की जान बचाकर मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

द्रम्मण-चुवाड़ी रूट की बस में सफर के दौरान स्टाफ नर्स मनु उपाध्याय की साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के सीने में अचानक तेज दर्द उठा। दर्द से तड़प रहे 37 साल के मरीज के लिए बस में सवार यात्री आगे नहीं आए तो मनु ने तुरंत अपनी सीट से उठकर व्यक्ति की नब्ज देखी और उसे सीपीआर दी। इससे व्यक्ति की जान बच गई। 15 से 20 मिनट के बाद व्यक्ति ठीक हो गया। इसके बाद उसके परिजन पहुंचे और उसे अपने साथ घर ले गए। बस में सवार यात्रियों ने मनु उपाध्याय की जमकर तारीफ की।
विज्ञापन



कांगड़ा जिले के चड़ी (धर्मशाला) की मनु उपाध्याय पत्नी राकेश कुमार ने बताया कि वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट में आउट सोर्स पर स्टाफ नर्स तैनात हैं। शुक्रवार को रोजमर्रा की तरह परिवहन निगम की द्रम्मण-चुवाड़ी रूट की बस से ड्यूटी पर जा रही थीं। इस दौरान अचानक साथ वाली सीट पर बैठे व्यक्ति के सीने में दर्द उठा और वे तड़पता हुआ बेहोश होने लगा। यह देखकर सवारियां उससे दूर जाकर खड़ी हो गईं। इनमें अधिकांश विद्यार्थी थे। उन्होंने तुरंत मरीज की नब्ज टटोली। बताया कि मरीज की नब्ज कम होती जा रही थी। उन्होंने तुरंत मरीज को सीपीआर देने का निर्णय लिया। 10 से 15 मिनट तक सीपीआर देने के बाद उसकी हालत में सुधार होने लगा। उन्होंने इस बारे में व्यक्ति के परिजन और एंबुलेंस को भी सूचित किया। बताया कि बस के चालक-परिचालक ने भी सहयोग करते हुए बस सड़क किनारे खड़ी कर दी। बहरहाल, आधे घंटे के बाद मरीज के परिजन पहुंचे और व्यक्ति को साथ ले गए।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें