फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होम क्वारंटीन की अवहेलना पर पत्नी ने पुलिस में दी पति के खिलाफ शिकायत, केस दर्ज

Sun, 10 May 2020 11:46 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

होम क्वारंटीन की अवहेलना पर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है। पुलिस ने उपमंडल बड़सर के एक सरकारी स्कूल में सेवारत अध्यापक के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। स्कूल अध्यापक 4 मई को हमीरपुर से गुजरात के सूरत से भाई को वापस लाने के लिए गया था। सात मई को अपने घर बड़सर पहुंचा।

विज्ञापन


कोविड-19 से बचाव के चलते हमीरपुर जिले की सीमा पर पुलिस नाके पर स्कूल अध्यापक और उसके भाई के स्वास्थ्य का परीक्षण किया गया। दोनों को होम क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए। गत दिवस स्कूल अध्यापक ने होम क्वारंटीन के नियम को न मानते हुए इसकी अवहेलना कर दी। अब उसे संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजने की तैयारी है।

पत्नी ने अपने परिवार के सभी सदस्यों के जीवन व स्वास्थ्य की चिंता करते हुए इसकी शिकायत पुलिस में दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्कूल अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की सूचना एसडीएम प्रदीप कुमार और बीएमओ बड़सर को भी भेज दी है।
विज्ञापन


अब स्वास्थ्य विभाग होम क्वारंटीन के नियम को तोड़ने पर संबंधित स्कूल अध्यापक को संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में भेजने की तैयारी में जुट गया है। जिला दंडाधिकारी ने गत दिवस ही स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति होम क्वारंटीन के नियम को तोड़ेगा उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने के अलावा संस्थागत क्वारंटीन सेंटर भेजा जाएगा।

उधर, डीएसपी जसवीर ठाकुर ने कहा कि गुजरात के सूरत से लौटा एक स्कूल अध्यापक ने होम क्वारंटीन के नियम की अवहेलना की है। मामले की शिकायत अध्यापक की पत्नी ने पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एसडीएम और बीएमओ को भी सूचना भेज दी है। एसडीएम प्रदीप कुमार ने कहा कि पुलिस में एफआईआर दर्ज होने के बाद संबंधित अध्यापक को पंचायत घर में स्थापित संस्थागत क्वारंटीन सेंटर में रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें