फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन बिकेंगे स्वयं सहायता समूहों के उत्पाद

विज्ञापन
एसडीएम नादौन कार्यालय में आयोजित स्वयं सहायता समूहों की बैठक की अध्यक्षता करतीं एसडीएम किरण भड़ - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। स्वयं सहायता समूह को और अधिक सक्षम बनाने तथा उनकी आर्थिकी सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उद्योग विभाग तथा खंड विकास विभाग के तत्वाधान में शुक्रवार को बैठक का आयोजन एसडीएम कार्यालय में किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम नादौन किरण भड़ाना ने की। ईओ इंडस्ट्री प्रवेश कुमार ने बताया कि तीनों विभागों के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस बैठक में इन स्वयं सहायता समूहों के लिए ई-मार्केटिंग प्रणाली आरंभ करने पर चर्चा की गई है ताकि, क्षेत्र के समूह एमेजॉन और फिलिपकार्ट की तर्ज पर अपने उत्पाद ऑनलाइन बेच सकें। एसडीएम किरण भड़ाना ने बताया कि इन समूहों को और अधिक सुदृढ़ व संगठित करने का प्रयास किया जा रहा है। जिसके चलते विभिन्न वस्तुओं व खाद्य पदार्थों का उत्पादन करने वाले इन समूहों के पहले पैन कार्ड तथा जीएसटी नंबर बनाए जा रहे हैं तथा नए समूहों का पंजीकरण किया जा रहा है। इन समूहों के उत्पादों की पहचान बनाने व उनके प्रचार प्रसार पर भी बल दिया जाएगा। जबकि, आधुनिकता की इस दौड़ में इन समूहों को अपने उत्पाद ऑनलाइन प्रदर्शन करने व उनकी बिक्री करने के प्रति जागरूक किया जा रहा है। लॉकडाउन से पूर्व तक इन्हें बढ़ावा देने के लिए नादौन में हर शनिवार को किसान मेले का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें उत्पाद प्रदर्शित करके उनकी बिक्री की जा रही थी। भड़ाना ने बताया कि स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान छह स्वयं सहायता समूह की ओर से अनीता ठाकुर, सुषमा देवी व अनीता कुमारी सहित अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें