फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में प्रचंड ठंड का कहर, छह जिलों में पारा शून्य से नीचे

Mon, 08 Jan 2018 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में इन दिनों प्रचंड ठंड पड़ रही है। हाड कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच प्रदेश के छह जिलों में पारा शून्य या इससे नीचे लुढ़क गया है। शीत मरुस्थल लाहौल के मुख्यालय केलांग का न्यूनतम तापमान -12.6 डिग्री पहुंच गया है। 
विज्ञापन


मनाली और कल्पा में लोग -5.0 डिग्री तापमान में ठिठुर रहे हैं। लाहौल, किन्नौर, कुल्लू, मंडी और चंबा के अलावा शिमला का भी रात का पारा शून्य से नीचे चल रहा है। राजधानी में शीतलहर चलने से हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है।

इस दिन तक बर्फबारी के आसार नहीं

सूबे में ठंड, कोयले की गैस या ठंड से बचने के लिए आग जलाने के बाद जलने से अब तक आधा दर्जन लोगों की जान जा चुकी है। अगले एक सप्ताह तक शुष्क ठंड रहेगी। मौसम विभाग के अनुसार लोहड़ी (13 जनवरी) तक हिमाचल में बारिश या बर्फबारी होने के आसार नहीं हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार दिन में धूप खिलने से आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में और कमी आएगी। एक सप्ताह तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

रविवार को प्रदेश भर में धूप खिलने के बावजूद ठंडी हवाएं चलती रहीं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। शिमला का न्यूनतम पारा भले ही 1.3 डिग्री सेल्सियस रहा, लेकिन देर रात के बाद पारा शून्य से नीचे लुढ़क रहा है।
विज्ञापन

इन शहरों में ये रहा न्यूनतम तापमान 

केलांग         -12.6
मनाली         -5.0
कल्पा         -5.0
भुंतर        -1.0
सुंदरनगर     -0.4
सोलन         0.6
चंबा          0.7
डलहौजी      0.8
शिमला         1.3 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें