वहीं देरी से हो रही उड़ानों से वह शाम के समय ही मनाली पहुंच पा रहे हैं और कुल्लू से मनाली के बीच लग रहे भारी जाम से भी उन्हें दो चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा कुल्लू से वापस दिल्ली जाने वाले पर्यटक फ्लाइट के लिए नौ बजे ही भुंतर एयरपोर्ट पहुंच जाते हैं उन्हें भी दो से तीन घंटे तक का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
सर्दी के मौसम में दिल्ली से 72 सीटर हवाई जहाज सुबह शनिवार को 8:25 बजे चलती है और 9:40 बजे लैंड करती है लेकिन शनिवार को जहाज करीब 12 बजे भुंतर एयरपोर्ट में उतरा है। इसमें दिल्ली से 42 लोग तथा 35 लोगों ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी है। भुंतर एयरपोर्ट के निदेशक एए अंसारी ने कहा कि दिल्ली में पड़ रहे भारी कोहरे से उड़ाने देरी से पहुंच रही है।