फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 जुलाई तक दोबारा हिमाचल के स्कूलों में होंगी छुट्टियां

Wed, 17 Jun 2020 08:58 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोरोना महामारी के खतरे को देखते हुए हिमाचल के स्कूलों में 15 जुलाई तक दोबारा छुट्टियां होने की संभावना बढ़ गई है। सरकार जुलाई के पहले हफ्ते में स्कूलों को खोलने का फैसला लेगी। ऐसे में स्कूलों में सफाई अभियान चलाने के लिए छुट्टियों को बढ़ाने की तैयारी शुरू हो गई है। हालांकि प्राइमरी कक्षाएं जुलाई में भी बंद रखने के ही आसार हैं। सरकार पहले चरण में बड़ी कक्षाओं को शुरू करेगी। अधिकांश अभिभावक अभी छोटे बच्चों को स्कूल भेजने के पक्ष में नहीं हैं। ऐसे में सरकार भी  जोखिम नहीं उठाना चाहती।

विज्ञापन


शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार केंद्र सरकार जुलाई के पहले सप्ताह में स्कूल खोलने को लेकर फैसला लेगी। केंद्र सरकार अगर स्कूल खोलने को हरी झंडी दे भी देती है, तब भी स्कूलों को सैनिटाइज करने में समय लगेगा। ऐसे में 15 जुलाई तक स्कूल खुलना संभव नहीं। केंद्र की मंजूरी के बाद सरकार पहले शिक्षकों को स्कूल बुलाएगी। शिक्षकों के सहयोग से स्कूल में शारीरिक दूरी बनाकर बच्चों को स्कूलों बुलाने की योजना बनेगी। इसके तहत भी पहले बड़े बच्चों को ही स्कूल बुलाया जाएगा।

संभावित है कि सरकार पहले प्रदेश के ग्रीन जोन वाले करीब सौ शिक्षा खंडों में ही स्कूल खोलेगी। इन स्कूलों में भी एक साथ सभी बच्चों को नहीं बुलाया जाएगा। स्कूलों को दोबारा से जुलाई में बंद रखने का फैसला होते ही ऑनलाइन पढ़ाई को पहले से ज्यादा बढ़ाया जाएगा। इसके लिए शिक्षा विभाग की विभिन्न टीमें आजकल ई शिक्षण सामग्री का कंटेंट बढ़ाने में जुटी हैं। व्हाट्सऐप से जुलाई से होमवर्क देने की मात्रा बढ़ाई जाएगी। दूरदर्शन और रेडियो से भी पढ़ाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें