फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना सैंपल ले रहे डॉक्टर और स्टाफ नर्स हुए बेहोश

Wed, 17 Jun 2020 01:02 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, ऊना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला मुख्यालय के साथ लगते टक्का गांव में कोरोना सैंपल लेने के दौरान एक डॉक्टर और स्टाफ नर्स के बेहोश हो जाने का मामला सामने आया है। दरअसल ऊना में इन दिनों पड़ रही भयंकर गर्मी के बीच भी स्वास्थ्य विभाग के कोरोना योद्धा अपनी सेवाएं देने में जुटे हुए हैं। ऊना में लगातार कोरोना के सैंपल लिए जा रहे हैं और 40 से 42 डिग्री की भयंकर गर्मी के बीच सैंपल लेने गई टीम में शामिल एक डॉक्टर और एक स्टाफ नर्स बेहोश हो गए।

विज्ञापन


कोरोना योद्धाओं के तौर पर रोजाना ही सैकड़ों लोगों के सैंपल लेने में जुटी यह टीम पीपीई किट्स पहनकर लोगों के सैंपल ले रही थी लेकिन भयंकर गर्मी के बीच दोनों बेहोश हो गए। इसके बाद दोनों को कुछ देर के लिए आराम करवाया गया और कुछ देर बाद ठीक होते ही दोनों दोबारा अपने काम में जुट गए। बताया जा रहा है कि गांव टक्का में एक मां और उसका बच्चा कुछ दिन पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए थे।

यहां उनके संपर्क में आए लोगों सहित अन्यों के कोविड-19 के सैंपल लेने के लिए बसदेहड़ा के स्वास्थ्य ब्लॉक की टीम पहुंची थी। दोपहर के समय 40.6 डिग्री तापमान के बीच टीम पीपीई किट पहनकर सैंपल लेने में जुटी थी और इसी दौरान डॉक्टर व स्टाफ नर्स गर्मी सहन न कर पाने के चलते बेहोश हो गए।
विज्ञापन


हालांकि टीम ने जज्बा दिखाते हुए न केवल यहां कुल 56 सैंपल लिए, वहीं इसके बाद डठवाड़ा जाकर भी सात लोगों के कोरोना सैंपल लिए। सीएमओ डॉ रमन कुमार शर्मा ने कहा कि गर्मी के बीच पीपीई किट के साथ काम करना बड़ी चुनौती है, जिसकी वजह से स्वास्थ्य कर्मियों को परेशानी हो रही है, लेकिन सभी कर्मी फिर से काम में जुट जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें