फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Flash Floods: सरपारा पंचायत के सुग्गा नाले में आई बाढ़, खेत बहे, सड़क अवरुद्ध

Sun, 25 Jun 2023 05:36 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर

सार

सरपारा पंचायत के साथ लगते सुग्गा नाले मे बाढ़ आ गई। इससे पंचायत का संपर्क मार्ग चार जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है तो वहीं एक गोशाला के साथ ही लोगों की कई बीघा जमीन बह गई है।
विज्ञापन
सरपारा पंचायत के सुग्गा नाले में बाढ़ आने से संड़क अवरुद्ध। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मानसून के आगमन के साथ ही जिले में बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रामपुर के अंतर्गत 15/20 क्षेत्र की सरपारा पंचायत में रातभर भारी बारिश के बाद सुग्गा नाले में बाढ़ आ गई। इससे लोगों की खेती योग्य कई बीघा जमीन बह गई है तो वहीं एक गोशाला के साथ ही ग्रीनको परियोजना की लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है। बाढ़ से गांव के लिए जाने वाली संपर्क सड़क भी कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे पंचायत का संपर्क उपमंडल से कट गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्र में शनिवार रात से भारी बारिश हो रही थी। इसी बीच करीब 3:30 बजे अचानक सरपारा पंचायत के साथ लगते सुग्गा नाले मे बाढ़ आ गई। इससे पंचायत का संपर्क मार्ग चार जगह से क्षतिग्रस्त हो गया है तो वहीं एक गोशाला के साथ ही लोगों की कई बीघा जमीन बह गई है। इसके अलावा बाढ़ की चपेट में आने से 14 मेगावाट की ग्रीनको परियोजना की लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

लोहे का मोटा पाइप लाइन फटने से बाढ़ ने और विकराल रूप धारण कर लिया। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर रवाना हो गई है, जो नुकसान का आकलन करके प्रशासन को रिपोर्ट सौंपेगी। सरपारा पंचायत के प्रधान मोहन कपाटिया ने बताया कि हादसे में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है लेकिन लोगों की खेती योग्य कई बीघा जमीन क्षतिग्रस्त हो गई है।
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन से मांग की कि जल्द से नुकसान का आकलन करके लोगों को उचित मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि इस घटना की सूचना प्रशासन और विधायक नंदलाल को सूचित कर दिया गया है। बाढ़ आने से सरपारा का संपर्क मार्ग रविवार सुबह से बंद है। इसके कारण लोगों का पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है।

सरपारा पंचायत के सुग्गा के पास रविवार सुबह बाढ़ आने से सरपारा पंचायत का संपर्क मार्ग अवरुद्ध हो गया है। बाढ़ आने से लोगों के खेत और सेब के बगीचों सहित गोशाला को भी नुकसान पहुंचा है। राजस्व की टीम को मौके पर नुकसान का आकलन करने के लिए भेज दिया है। मार्ग को खोलने के लिए लोक निर्माण विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं। - निशांत तोमर, एसडीएम रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें