फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजीएमसी को छोड़कर पांच मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे 71 स्पेशलिस्ट डॉक्टर

Sat, 12 Oct 2019 10:13 AM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

हिमाचल के मेडिकल कालेजों में स्पेशलिस्ट डॉक्टरों तैनातकिए जा रहे हैं। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) को छोड़कर अन्य पांच कॉलेजों में 71 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात किए जा रहे हैं। इनमें से टांडा मेडिकल कॉलेज में सोमवार तक 9 स्पेशलिस्ट ड्यूटी ज्वाइन कर रहे हैं, जबकि अन्य कॉलेजों में भी 62 स्पेशलिस्ट डाक्टरों को जल्द भेजा जाएगा। इनमें हमीरपुर और नाहन में 15-15, जबकि चंबा मेडिकल कॉलेज में 32 स्पेशलिस्ट डॉक्टर तैनात होंगे।

विज्ञापन


टांडा में जिन डॉक्टरों की तैनाती की जा रही है, उनमें न्यूरो सर्जन, कार्डियोथोरेसिक, यूरोलाजिस्ट, गैस्ट्रोनालाजी और पीडियाट्रिक्स आदि शामिल हैं। जीडीओ से पदोन्नत कर इन्हें असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया गया है। शुक्रवार को इनकी डीपीसी कर दी गई है। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में कितने स्पेशलिस्ट डॉक्टर भेजे जाने हैं, सरकारी स्तर पर इसकी प्रक्रिया चल रही है।

चंबा मेडिकल कालेज में जीडीओ को प्राथमिकता दी जा रही है। इनसे पूछा जा रहा है कि वहां सेवाएं देने को तैयार हैं तो उन्हें पॉलिसी के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर बनाया जाएगा। अगर वहां कोई डाक्टर नहीं जाता है तो सरकार कमीशन के तहत स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की तैनाती करेगी। एक महीने के भीतर यह प्रक्रिया पूरी की जाएगी। 
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेजों में स्पेशलिस्ट डाक्टरों की तैनाती की जा रही है। टांडा में 9 स्पेशलिस्ट डॉक्टर भेजे जा रहे हैं। इनकी डीपीसी कर दी गई है। अन्य मेडिकल कॉलेजों में तैनाती प्रक्रिया चल रही है। - आरडी धीमान, एसीएस स्वास्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें