फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखें स्कैन कर डिपो में राशन देने वाला पहला राज्य बनेगा हिमाचल

Thu, 22 Apr 2021 10:36 AM IST
अरविन्द ठाकुर धर्मेंद्र पंडित, अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के सभी डिपो में सस्ता राशन देने के लिए लगाई गई पॉस मशीनों को कोरोना के चलते हटाया जा रहा है। इनके स्थान पर आंखें स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं। ऐसी व्यवस्था करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य होगा। सरकार ने खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग को जल्द योजना सिरे चढ़ाने के निर्देश दिए थे। वीरवार को विभाग की ओर से टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

विज्ञापन


खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का मानना है कि यह मशीन मोबाइल की तरह होगी। मशीन स्कैनिंग के लिए उपभोक्ता की आंखों के सामने उचित दूरी पर रखी जाएगी। इसके बाद इस मशीन की स्क्रीन पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम और राशन का कोटा आएगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को राशन दिया जाएगा। आंखों की स्कैनिंग परिवार के तीन सदस्यों की होगी।  

पॉस मशीनों में यह आ रही दिक्कत 
वर्तमान में राशन डिपो में पॉस मशीनें लगाई गई हैं। इसमें उंगली लगाने के बाद राशन दिया जाता है। ये मशीनें उंगली को स्कैन भी नहीं कर पाती हैं। ऐसे में उपभोक्ताओं को राशन से वंचित रहना पड़ता है। इसके अलावा ये मशीनें आए दिन खराब होती रहती हैं। इनसे कोरोना के और ज्यादा फैलने की भी आशंका रहती है।
विज्ञापन


आंखों से स्कैन कर राशन आवंटित करने वाली मशीनें स्थापित की जा रही हैं। आज कंपनियों से टेंडर आमंत्रित किए जा रहे हैं। कोरोना के चलते जल्द टेंडर किया जा रहा है। - राम कुमार गौतम, निदेशक, खाद्य आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें