फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anurag Thakur: शिलारू में 6 लेन वाला प्रदेश का पहला सिंथेटिक ट्रैक शुरू, अनुराग ठाकुर ने किया का शुभारंभ

Mon, 18 Sep 2023 11:38 AM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, ठियोग (रामपुर बुशहर)

सार

यह प्रदेश का पहला 6 लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक है, जहां पर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
एथलेटिक ट्रैक का लोकार्पण करते केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजीव गांधी उच्च शिखर प्रशिक्षण केंद्र शिलारू में केंद्रीय खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने 200 मीटर एथलेटिक ट्रैक का लोकार्पण किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण करीब 3 करोड़ रुपये से पूरा किया गया है। यह प्रदेश का पहला 6 लेन वाला सिंथेटिक ट्रैक है, जहां पर खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन


कहा कि पहले यह केंद्र हॉकी के लिए जाना जाता था। अब सिंथेटिक ट्रैक के लिए भी जाना जाएगा। कहा कि यहां खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।  इस मौके पर लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक कुलदीप राठौर, सांसद सुरेश कश्यप, चौपाल के विधायक बलबीर वर्मा, पूर्व शिक्षा मंत्री सुरेश भारद्वाज भी मौजूद रहे।

इस मौके पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के युवा खेल में पिछड़ रहे हैं। युवाओं के लिए प्रदेश सरकार केंद्र सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगी। शिलारू के उच्च शिखर प्रशिक्षण केंद्र में बाहरी राज्यों के खिलाड़ी खूब मेहनत करते हैं, लेकिन स्थानीय को यहां खेलने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें