जिन लोगों को नियमित कर दिया जाता है, उनके पद खुद ही समाप्त हो जाते हैं। ये भर्तियां नियम 12 के अनुसार की जा रही थीं, लेकिन 15 मई 2015 के हाईकोर्ट के एक आदेश के बाद नियम 12 निकाल दिया गया था। अंशकालिक जलवाहकों के पद डाइंग काडर हैं।
इन पदों को केवल वहीं भरा जा रहा है, जहां किन्हीं कारणों से इनकी रिक्तियां हैं। इसी कड़ी में अब प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने बहुउद्देश्यीय कर्मचारियों की भर्ती करने का फैसला लिया है। संभावित है कि अगले माह होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में इसको मंजूरी दी जाएगी।