वीरवार सुबह समय 11:00 बजे। आजाद भारत के पहले मतदाता 100 साल के श्याम सरण नेगी निर्वाचन आयोग की टीम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कुछ ही पल बाद किन्नौर के जिला चुनाव अधिकारी और डीसी एनके लट्ठ एसडीएम कल्पा के साथ श्याम सरण नेगी के घर गाड़ी लेकर पहुंचे। 11:05 बजे टीम के सदस्यों ने श्याम सरण नेगी को सीधे चिन्नी बूथ नंबर 51 पहुंचाया।
नेगी को यह सम्मान देश के पहले मतदाता होने और निर्वाचन आयोग के ब्रांड एंबेस्डर के तौर पर दिया गया। ठीक 12:00 बजे श्याम सरण नेगी का बूथ में पहुंचते ही अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और उनके स्वागत में रेड कारपेट बिछाया गया।