फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

हिमाचल: राहुल का आना मुश्किल, चंबा, कांगड़ा, शिमला, मंडी में होंगी प्रियंका की रैलियां

अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 16 Oct 2022 12:16 PM IST

सार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 15 दिन के बाद एक दिन की ब्रेक होती है। ऐसे में इस ब्रेक के दौरान राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए बुलाने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रियंका गांधी। - फोटो : अमर उजाला


सभी जिलों से रिपोर्ट आने के बाद दोबारा से प्रियंका गांधी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। अखिल भारतीय कांग्रेस की प्रवक्ता और पूर्व विधायक अलका लांबा ने बताया कि देश को जोड़ने के लिए शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में 15 दिन के बाद एक दिन की ब्रेक होती है। ऐसे में इस ब्रेक के दौरान राहुल गांधी को हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए बुलाने की तैयारी है। प्रदेश कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी को जल्द ही एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।


उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य कारणों से चुनावी रैलियां नहीं करेंगी। उनका मार्ग दर्शन पार्टी नेताओं को चुनावों के दौरान लगातार मिलता रहेगा। लांबा ने बताया कि प्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची भी जल्द जारी की जाएगी। पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में इस बाबत काम शुरू हो गया है। एक-दो दिन के भीतर इस बाबत स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता तंग आ चुकी है। आठ दिसंबर को प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next