फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

HRTC: एचआरटीसी के बेड़े में शामिल हुईं 11 नई वोल्वो बसें, उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Fri, 14 Apr 2023 11:33 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन

सार

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि एचआरटीसी शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर, टापरी-चंडीगढ़ और शिमला-मनाली रूट पर वोल्वो शुरू करेगा।
विज्ञापन
नई वोल्वो बसें। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल पथ परिवहन निगम के बेड़े में 11 नई वोल्वो बसें शामिल हो गई हैं। नई बसें आधुनिक सुविधाओं से लेस हैं। इन बसों के आने से अब प्रदेश में 76 वोल्वो बसें हो गई हैं। नई बसों में चार तारादेवी, पांच कुल्लू और दो बसें धर्मशाला यूनिट को मिली हैं। शुक्रवार को इन नई बसों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोलन के कैथलीघाट से गंतव्य के लिए रवाना किया। अब शिमला से मनाली वाया बिलासपुर के लिए भी वोल्वो बस सेवा निगम की ओर से शुरू कर दी है।

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल जैसे पहाड़ी राज्य में प्रदेश पथ परिवहन निगम की बसें जनमानस को बेहतर परिवहन सुविधाएं प्रदान करने का सर्वश्रेष्ठ साधन हैं। प्रदेश सरकार परिवहन निगम को और बेहतर बनाकर लोगों को श्रेष्ठ सुविधाएं प्रदान करने और निगम को देश की बेहतरीन इकाइयों में से एक बनाने के लिए प्रयासरत है।

एचआरटीसी को मजबूती देने के उद्देश्य से ही कार्य किया जा रहा है। निगम के बेड़े में समय-समय पर नई बसें शामिल कर लाभ अर्जित करने वाले रूट आरंभ किए जा रहे हैं। इस अवसर पर निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार, महाप्रबंधक संदीप दीवान, क्षेत्रीय प्रबंधन शिमला पवन कुमार शर्मा, प्रबंधक तकनीकी अमित चौहान, क्षेत्रीय प्रबंधक तारादेवी पंकज ठाकुर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन


शिमला से मनाली को सुबह 09:00 बजे चलेगी बसें
शिमला-मानली के लिए नई वोल्वो बस को उपमुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई वोल्वो बस शिमला से प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे चलेगी और शाम को 6:00 बजे मनाली पहुंचेगी। वापसी में यह बस मनाली से सुबह 9:00 बजे चलेगी और शाम को 6:00 बजे शिमला पहुंचेगी। शिमला से मनाली वोल्वो बस का एक तरफ का किराया 1019 रुपये निर्धारित किया गया है।

धार्मिक स्थलों को भी लग्जरी बस सुविधा से जोड़ने की योजना
मुकेश ने बताया कि एचआरटीसी शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर, टापरी-चंडीगढ़ और शिमला-मनाली रूट पर वोल्वो शुरू करेगा। श्रीनगर के लिए सुरक्षा सुनिश्चित होने पर वोल्वो चलेगी। प्रदेश के धार्मिक स्थलों को भी वोल्वो सेवा से जोड़ने की योजना है। चिंतपूर्णी-दिल्ली रूट पर वोल्वो शुरू की जा रही है।

हरिद्वार के लिए वोल्वो सेवा बढ़ाई जाएगी। वृंदावन और खाटूश्याम जी के लिए भी वोल्वो चलाने की योजना है। वेट लीजिंग पर वोल्वो सेवा जारी रहेगी। अवैध निजी वोल्वो संचालकों पर मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लागू कर शिकंजा कसा जाएगा।

धर्मशाला को अगले हफ्ते मिलेगी 15 ई-बसें
मुकेश ने बताया कि स्मार्ट सिटी मिशन के तहत धर्मशाला को अगले हफ्ते 15 ई-बसें मिलेंगी। मुख्यमंत्री इन बसों को हरी झंडी दिखाएंगे। शिमला को भी ई-बसें मिलेंगी। 75 नई ई-बसें भी खरीदी जाएंगी। कोरोना के समय निगम की कमाई घट गई थी जिसमें अब सुधार आया है। निगम कर्मियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन समय से मिले इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

धर्मशाला यूनिट पहुंची 15 इलेक्ट्रिक बसें, 75 ओर इलेक्ट्रिक बसें खरीदेगा निगम

प्रदेश को ग्रीन स्टेट बनाने की दिशा में सरकार ने कार्य शुरू कर दिया है। बीते दिनों में सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहन खरीदे। अब बसों को भी इलेक्ट्रिक में बदला जा रहा है। सरकार बड़े स्तर पर इलेक्ट्रिक बसों को निगम के बेड़े में शामिल करने जा रही है। इसकी शुरुआत हो गई है। हाल में 15 इलेक्ट्रिक बसें धर्मशाला पहुंच गई हैं। शिमला के लिए 20 इलेक्ट्रिक बसें आने वाली हैं। जल्द ही निगम की ओर से 75 और इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएंगी।

इलेक्ट्रिक बसों के लिए हमीरपुर के नादौन में मास्टर डिपो भी तैयार किया जाएगा। इससे हिमाचल मॉडल स्टेट फॉर इलेक्ट्रिक व्हीकल के रूप में जाना जाए। शुक्रवार को भी सोलन के कैथलीघाट से निगम की 11 वोल्वो बसों को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने रवाना किया। इन बसों को नए रूट पर भी चलाया जाएगा।

एक बस को हरी झंडी दिखाकर शिमला से मंडी के लिए रवाना किया है। इन हाउस मरम्मत सुविधा और वोल्वो बसों के लिए प्रशिक्षित मेकेनिक उपलब्ध होने के दृष्टिगत अब सभी वोल्वो बसों को तारादेवी, कुल्लू और पालमपुर स्थित निगम इकाइयों से संचालित करना प्रस्तावित है। कोरोना काल में एचआरटीसी की आय में काफी गिरावट दर्ज की गई थी। वर्तमान में हर माह 65 करोड़ तक की आय अर्जित हो रही है।

शिमला से श्रीनगर भी जाएगी बस
पथ परिवहन निगम के नए वोल्वो बसें शिमला-जयपुर, शिमला-श्रीनगर, टापरी-चंडीगढ़ हवाईअड्डा और चिंतपूर्णी-दिल्ली रूट पर भेजी जाएगी। प्रदेश के धार्मिक स्थलों से भी बस सेवाएं आरंभ करने पर विचार किया जा रहा है। हिमाचल को देश एवं विदेश में धार्मिक पर्यटन के लिए जाना जाता है और धार्मिक स्थलों से नई बस सेवाएं आरंभ होने से पर्यटन क्षेत्र को व्यापक लाभ होने वाला है।

अवैध रूप से चलने वाली बाहरी राज्यों की बसों पर होगी
प्रदेश में बाहरी राज्यों से आने वाली बसों पर निगम की ओर से जल्द ही शिकंजा कसा जाएगा। वहीं जगह-जगह नाका और टीमों के माध्यम से अवैध रूप वोल्वो बसों पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें