फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid 19 Vaccination: हिमाचल में 48.4 लाख लोगों को लगी वैक्सीन की दूसरी डोज

Fri, 26 Nov 2021 10:41 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य भर में 48.4 लाख लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक जा चुकी है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में 48.4 लाख लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक का टीका लगाया जा चुका है। प्रदेश में 55.23 लाख की आबादी को दूसरी डोज लगाई जानी है। 3 दिसंबर तक स्वास्थ्य विभाग को यह लक्ष्य पूरा करना होगा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य भर में 48.4 लाख लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की दूसरी खुराक जा चुकी है।

विज्ञापन


इनमें 18 से 44 साल आयु वर्ग के 23.5 लाख लोगों को दूसरी खुराक और 45 साल से अधिक आयु वर्ग के 21.5 लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसके अलावा 2.3 लाख फ्रंटलाइन वर्कर्स और 92 हजार हेल्थ केयर वर्कर्स को कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का टीका लगाया गया है। इसके अलावा अब तक प्रदेश भर में 57.9 लाख लाभार्थियों को कोविड वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। 

जिलों में इस तरह लगी है कोविड वैक्सीन

जिला 18-45 वर्ष 45 से ज्यादा
बिलासपुर 132591 150721
चंबा 156465 137754
हमीरपुर 139156 176652
कांगड़ा 462540 476499
किन्नौर 32182 26107
कुल्लू 145983 120312
स्पीति  10498 9079
मंडी 314321 313706
शिमला 268904 253958
सिरमौर 209092 137383
सोलन 292656 165033
ऊना 193690 189537
कुल 2358078 2156741

विज्ञापन

वैक्सीन लगाने के लिए फील्ड में तैनात किए तीन हजार कर्मचारी
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाने का सौ फीसदी लक्ष्य हासिल करने के लिए सरकार ने 3 हजार कर्मचारी फील्ड में उतारे हैं। इन्हें पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों और लोगों के घरों में भेजा जा रहा है। सरकार ने स्वास्थ्य केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा मेडिकल कॉलेजों में लोगों को वैक्सीन लगाने के निर्देश दिए हैं। अस्पताल आने वाले लोगों को दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए अलग से काउंटर होगा। 55.23 लाख डोज लगाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए एक के बाद एक नए निर्णय लिए जा रहे हैं।  

स्वास्थ्य विभाग के पास 9 लाख कोरोना वैक्सीन की डोज हैं। इनमें 7 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जानी है। विभाग का मानना है कि लक्ष्य पूरा होने के बाद भी लोगों को वैक्सीन लगती रहेगी। हिमाचल में तीन जिलों में लोगों को सौ फीसदी दूसरी डोज लग चुकी है। इसमें किन्नौर, लाहौल-स्पीति और जिला सोलन शामिल हैं। अब जिला शिमला, बिलासपुर और ऊना में भी 95 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लग गई है। जिन जिन जिलों में लोगों को सौ फीसदी वैक्सीन लग गई है। वहां स्टाफ दूसरी जगह शिफ्ट किया जा रहा है।  

आज पंचायतों में पास होगा सौ फीसदी वैक्सीन प्रस्ताव
26 नवंबर को पंचायतों में 100 फीसदी वैक्सीनेशन का प्रस्ताव पारित होगा। सरकार ने नवंबर में 15 और 26 को ग्रामसभा की तारीख तय की थी। 15 तारीख को कई जिलों में ग्रामसभाएं हो चुकी हैं। जिन जिलों में ये सभाएं नहीं हुई हैं, वहां 26 नवंबर को पंचायतें ग्रामसभा में सौ फीसदी वैक्सीनेशन प्रस्ताव पारित करेंगी। 

अन्य बीमारियों का बन रहा रिकॉर्ड
स्वास्थ्य विभाग की टीमें लोगों के घर-घर जाकर बुजुर्गों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगा रही हैं। इसके अलावा स्वास्थ्य कार्यकर्ता दूसरी बीमारी का रिकॉर्ड भी तैयार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें