फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राठौर की जंबो टीम के सामने बौनी साबित हो गई पिछली कार्यकारिणी

Thu, 19 Mar 2020 11:04 AM IST
अरविन्द ठाकुर विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर की टीम ने पिछली कार्यकारिणी को बौना साबित कर दिया है। पूर्व में 15 उपाध्यक्ष बनाए थे। जबकि नई कार्यकारिणी में 19 उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। कई पुराने पदाधिकारियों को पुराने पदों पर रखा गया है तो कई के पद बदले गए हैं। परिवारवाद के चलते एक ही परिवार से दो या तीन सदस्य को पार्टी के पद दिए हैं।  प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी कमेटी में पहले सिर्फ 11 सदस्य बनाए थे।

विज्ञापन


जबकि राठौर की कार्यकारी कमेटी में 44 सदस्यों को शामिल किया है। नई कार्यकारिणी में कई नेताओं को पार्टी के दो- दो पद से नवाजा गया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्र कुमार, हरभजन सिंह भज्जी, कंवर अजय बहादुर महेंद्र चौहान और प्रकाश चौधरी पद पर नहीं रखा है। अनीता वर्मा, गंगू राम मुसाफिर रामलाल ठाकुर, हर्ष महाजन, गीता नेगी, वीरेंद्र धर्माणी, पवन काजल, लखविंद्र राणा और केहर सिंह खाची को दोबारा उपाध्यक्ष बनाया गया है।   

जिन नेताओं को इस बार महासचिव पद नहीं दिया गया है, उनमें चौधरी राम कुमार, नरेश चौहान, धर्मवीर धामी, केवल सिंह पठानिया और मनमोहन कटोच शामिल हैं। पूर्व महासचिव सुंदर ठाकुर, कैलाश पराशर और विनय कु मार को उपाध्यक्ष बनाया है। सचिव बनाने में दोनों ही नेताओं ने हाथ खुला रखा था। पिछली कार्यकारिणी में 68 सचिव थे तो अब 69 सचिवों की तैनाती की है। 
विज्ञापन


चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष नहीं बदले
पिछली कार्यकारिणी में 17 जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बनाए थे जबकि अब 13 जिलाध्यक्ष बनाए हैं। चंबा, लाहौल स्पीति, कुल्लू, किन्नौर और शिमला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पुराने ही बनाए हैं। आठ जिलों में नए अध्यक्ष कांगड़ा अजय बहादुर, मंडी प्रकाश चौधरी,  हमीरपुर राजेंद्र जार,  ऊना रणजीत सिंह,  बिलासपुर अंजना धीमान, सोलन शिव कुमार, सिरमौर कंवर अजय बहादुर और शिमला शहरी के डीसीसी अध्यक्ष बनाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें