फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटबंदी के बाद अच्छे दिन आने को कब पूरे होंगे 50 दिन : कुलदीप राठौर

Sun, 08 Nov 2020 05:22 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से नोटबंदी को याद दिलाते हुए पूछा कि अच्छे दिन आने को 50 दिन कब पूरे होंगे। रविवार को राजीव भवन शिमला में पत्रकार संवाद में राठौर ने कहा कि 8 नवंबर, 2016 को पीएम मोदी ने रात 8 बजे नोटबंदी कर 500 और 1000 के नोट बंद किए थे, उससे देश आज दिन तक नहीं उबरा है। पीएम ने देश को भरोसा दिलाया था कि 50 दिन में सब कुछ ठीक हो जाएगा।

विज्ञापन


यह भी कहा था कि अगर व्यवस्था न सुधरी तो देश जो भी सजा देगा, उसे वह खुशी से स्वीकार करेंगे। इसका सबसे बड़ा असर देश के उद्योगों पर पड़ा। लाखों लोग बेरोजगार हो गए। नोटबंदी के दौरान भी 100 से अधिक लोगों की जान गई। कहा कि कांग्रेस इसके विरोध में विश्वासघात दिवस मना रही है। प्रधानमंत्री ने देश के विश्वास को तोड़ा है।

उन्होंने किसके इशारे पर इतना बड़ा फैसला लिया था। सत्ता परिवर्तन के बाद इसकी जांच होगी तो नोटबंदी के रूप में देश का सबसे बड़ा आर्थिक घोटाला सामने आएगा। नोटबंदी के बाद भाजपा के पास पैसा कहां से आया, जो देश व जिलों में आलीशान कार्यालय बना रही है। कहा कि आरबीआई ने भी खुलासा किया है कि नोटबंदी के बाद 99 प्रतिशत नोट वापस आए हैं।
विज्ञापन


नए नोट छापने में 2015-16 में 3,421 करोड़ का खर्च आया। 2016 -17 में यह बढ़कर दोगुना यानी 7,965 करोड़ आया। इनके सहयोगी बैंकों का करोड़ों का लोन लेकर आज भी विदेशों में ऐश कर रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा, जगत सिंह नेगी, सुशांत कपरेट, किरण धांटा, विनय शर्मा और सौरभ चौहान मौजूद रहे।

12 को सभी जिलों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करेगी कांग्रेस 
राठौर ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को चेतावनी दी है कि अगर उन्होंने रोहतांग टनल में सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका लगाने में विलंब किया तो कांग्रेस आंदोलन करेगी। मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि पट्टिका बीआरओ के पास सुरक्षित है तो वह किस बात का इंतजार कर रहे हैं।

उसे पुनर्स्थापित करने में देरी क्यों की जा रही है। 12 नवंबर को कांग्रेस प्रदेश के सभी जिलों में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन दिए जाएंगे। सरकार से मांग की कि हाल ही में बढ़ाए गई बिजली, पानी, बस किरायों की बढ़ी दरों को जनहित में तुरंत वापस लिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें