फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबा के जवान ने टीम के साथ फतह किया माउंट केदार डोम

Sat, 29 Jun 2019 01:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चांजू (चंबा)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

22, 500 फीट ऊंचे माउंट केदार डोम को फतह करने वाली मेक्नाइज्ड इंफेंट्री रेजिमेंट की टीम में चंबा जिले की दूरदराज पंचायत चांजू के जवान ताराचंद भी शामिल रहे। टीम 18 मई 2019 को हरिद्वार से रवाना हुई थी। 11 जून सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर एक अफसर, दो जेसीओ समेत 11 जवानों ने माउंट केदार डोम पर फतह हासिल कर सेना को गौरवान्वित किया।

विज्ञापन


टीम के लीडर मेजर विकास शुक्ला ने बताया कि केदार डोम पर्वत फतह करने में पिछले 15 साल से किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली थी। अंतिम बार यह पर्वत 2005 में फतह किया गया था। तारा चंद चांजू पंचायत के रहने वाले हैं।

उन्होंने  कॉलेज की पढ़ाई के साथ-साथ वर्ष 2011 में अटल बिहारी पर्वतारोहण संस्थान मनाली से पर्वतारोहण का प्रशिक्षण प्राप्त किया।  माउंट केदार डोम फतह करने वाली टीम 22 जून को रेजिमेंट सेंटर अहमदनगर पहुंची। टीम ने केवल माउंट केदार डोम पर्वत पर फतह हासिल की, बल्कि दल ने वापसी के समय कीर्ति ग्लेशियर, तपोवन, गंगोत्री सहित अन्य स्थानों पर सफाई अभियान भी चलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें