फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नड्डा की ‘डोज’ के बाद समीक्षा, मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड लेकर पहुंचे टंडन

Sat, 20 Feb 2021 01:19 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील चड्ढा, अमर उजाला नेटवर्क, धर्मशाला
विज्ञापन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में नेताओं और कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से दी गई ‘डोज’ का असर अगले दिन से ही दिखना शुरू हो गया। कार्यसमिति की बैठक के अंतिम दिन हिमाचल सह प्रभारी संजय टंडन सभी मंत्रियों और विधायकों का रिपोर्ट कार्ड लेकर आईटी सत्र में पहुंचे। अधिकतर मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों की रिपोर्ट खराब निकली।

विज्ञापन


समीक्षा में पाया गया सोशल मीडिया में नेताओं के फालोअर्स बेहद कम हैं। मिशन रिपीट के लिए हाईकमान ने इसे खतरा बताया। आईटी सत्र में ऐसे मंत्रियों, विधायकों और पदाधिकारियों को सोशल मीडिया में सक्रिय होने की हिदायत दी गई। बैठक के अंतिम दिन सीएम ने अनुराग की तारीफ कर सियासी दूरियां पाटने की कोशिश की। 

अविनाश खन्ना बने परदे के पीछे के खिलाड़ी
बैठक में हाशिये पर जा चुके नेताओं को सियासी संजीवनी देने की कोशिश की गई ताकि ग्राम सभा से विधानसभा के संकल्प को पूरा किया जा सके। इस मिशन को पूरा करने के लिए हिमाचल प्रभारी अविनाश राय खन्ना परदे के पीछे के खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं। बैठक में पूर्व मंत्री रविंद्र रवि सहित कई नेताओं को सियासी संजीवनी मिली जिसे अविनाश की सियासी रणनीति से ही जोड़कर देखा जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें