फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: हिमाचल के सेब को देश के कोने-कोने में पहुंचाएगा रेलवे, जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव

Wed, 14 Jun 2023 09:56 AM IST
अरविन्द ठाकुर विश्वास भारद्वाज, अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

परिवहन, समय और लागत में कमी से अंतिम उपभोक्ताओं (बड़े शहरों और खपत केंद्रों पर) तक सस्ते दामों पर सेब उपलब्ध होगा। छोटे बागवान बिना बिचौलिए के फसल बाहरी राज्यों में बेच पाएंगे।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रेलवे हिमाचल प्रदेश के सेब को अब देश के कोने-कोने में पहुंचाएगा। उत्तर रेलवे अंबाला मंडल ने इसे लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। कालका और चंडीगढ़ से मालगाड़ी के जरिये चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और अहमदाबाद सहित अन्य राज्यों के लिए सेब ढुलाई की जाएगी। मालगाड़ी में ट्रकों के मुकाबले कम किराया और समय लगेगा, जबकि सेब की गुणवत्ता भी खराब नहीं होगी। रेलवे की इस पहल का बागवान अधिक लाभ उठाएं, इसके लिए रेल अधिकारी बागवान संगठनों के साथ बैठकें करेंगे।

विज्ञापन


रेलवे बगीचों से कालका और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन तक और बाहरी राज्यों के रेलवे स्टेशन से मंडियों तक सेब ढुलाई के लिए सड़क परिहवन की सुविधा भी उपलब्ध करवाएगा। रेलवे का दावा है कि रेल के माध्यम से ढुलाई के जरिये बागवानों की बड़े बाजारों तक पहुंच बनेगी। छोटे बागवान बिना बिचौलिए के फसल बाहरी राज्यों में बेच पाएंगे।

परिवहन, समय और लागत में कमी से अंतिम उपभोक्ताओं (बड़े शहरों और खपत केंद्रों पर) तक सस्ते दामों पर सेब उपलब्ध होगा। संयुक्त किसान मंच के संयोजक हरीश चौहान ने रेलवे की सेब ढुलाई की पहल का स्वागत किया है और इसके लिए पुख्ता तैयारी को जरूरी बताया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे अंबाला मंडल बागवानों को सस्ती दरों पर सेब परिवहन सुविधा देने जा रहा है। जिला प्रशासन को प्रस्ताव भेजा है। इस सुविधा से छोटे बागवान भी देश की बड़ी मंडियों तक सेब कम खर्चे में पहुंचा सकेंगे। - अमर सिंह ठाकुर, मुख्य वाणिज्य निरीक्षण, उत्तर रेलवे
विज्ञापन


ये रहेंगी किराये की दरें (प्रति टन रुपयों में)
कालका से चेन्नई सेंट्रल - 8550
चंडीगढ़ से चेन्नई सेंट्रल - 8846
कालका से हावड़ा जंक्शन - 6570
चंडीगढ़ से हावड़ा जंक्शन - 6755
कालका से मुंबई सेंट्रल - 6570
चंडीगढ़ से मुंबई सेंट्रल - 6626
कालका से अहमदाबाद जंक्शन - 5610
चंडीगढ़ से अहमदाबाद जंक्शन - 4849

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें