हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज की प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 21 अगस्त को आयोजित करने का फैसला लिया है। यह परीक्षा हिमाचल प्रदेश के विभिन्न केंद्रों में सवेरे 10 से 1 बजे के बीच होगी। इस परीक्षा के लिए लगभग 46000 उम्मीदवारों ने आवेदन किए थे, जबकि इसमें 41 हजार 314 उम्मीदवारों को दाखिल किया गया है।
ये परीक्षा प्रदेश भर के 131 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी अन्य सभी जिलों के मुख्यालयों में परीक्षा केंद्र रखे गए हैं। किन्नौर के उम्मीदवारों के लिए शिमला और लाहौल स्पीति के उम्मीदवारों के लिए कुल्लू में केंद्र रखे गए हैं। यह जानकारी राज्य लोकसेवा आयोग के उप सचिव टीएस चौहान ने दी।